Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लॉकडाउन के दौरान टैक्सी चालक व सवारियों को पिस्तौल की नोंक पर लूटने वाले दो लूटेरों को पलिस ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने आज लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के करने वाले गिरोह के दो आरोपितों को अरेस्ट किया। ये दोनों आरोपित हथियारों के बल पर  वीरवार को  को टैक्सी ड्राइवर और सवारियों से लूटपाट की थी। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम  चिंटू उर्फ चरणजीत व राहुल बंगाली है। ये वारदात पुलिस ने मात्र 24 घंटों के अंतराल में सुलझाया हैं जोकि सराहनीय कदम है। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों ने कल वीरवार की रात को गुडगाँव कैनाल के पास से गुजर रही एक टैक्सी के ड्राइवर व सवारी से हथियारों के बल पर लूटपाट की थी। इसके बाद टैक्सी चालक विनोद ने बताया कि वह वीरवार  की रात वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी में एक सवारी जिसका नाम राजेश था को बिठा कर दिल्ली के नरेला से बल्लभगढ़ के सेक्टर- 3 में छोड़ने के लिए जा रहा था कि रात्रि करीब 12 बजे जब वह गुड़गांव नहर के पास पहुंचा तो आरोपितों ने उसकी गाड़ी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दी जिसपर चार लड़के सवार थे।आरोपितों ने स्विफ्ट गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर गाड़ी को रुकवा लिया। मोटर साइकिल से चारों आरोपित उतरकर आए जिनमें से दो आरोपितों  ने अपने हाथ में पिस्तौल ले रखी थी। आरोपितों ने ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा और गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके पश्चात उसने टैक्सी ड्राइवर विनोद और राजेश दोनों को गाड़ी से नीचे उतार दिया और उनसे उनका बटुआ मांगने लगे। टैक्सी ड्राइवर ने जब बटुआ देने से मना कर दिया तो आरोपितों ने अपनी पिस्तौल से दो हवाई फायर कर दिए। फायर करने के पश्चात टैक्सी ड्राइवर व राजेश दोनों डर गए और उन्होंने अपना अपना बटुआ निकाल कर आरोपितों  को दे दिया। टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि उसके बटुए में ₹2000 व राजेश के बटुए में ₹8500 थे। इसके साथ ही उन्होंने पिस्तौल की नोक पर राजेश का मोबाइल भी छीन लिया। इसके पश्चात आरोपितों ने ड्राइवर से उसकी गाड़ी छीन ली और पैसे और फोन लेकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित विनोद की शिकायत पर थाना सिटी बल्लभगढ़ में आरोपितों के खिलाफ लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई। इन दोनों को दो  आरोपितों को तिगांव रोड पेट्रोल पंप के पास से अरेस्ट कर लिया। पुलिस की माने तो प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित बहुत शातिर किस्म के अपराधी हैं और उन्होंने अपने खर्चे की पूर्ति व अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिए लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। इससे पहले आरोपित लगभग एक दर्जन  वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और जेल की हवा भी खा चुके हैं। आरोपित  जेल में एक तिहाई सजा काटने के पश्चात जमानत पर बाहर आए थे और आते ही उन्होंने फिर से लूट की वारदात आऊंगा अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपित ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने थाना छांयसा क्षेत्र से 16 अप्रैल को एक मोटरसाइकिल छीनी थी जिस पर सवार होकर उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को लूटा था। इसके अलावा आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर -58 व थाना आदर्श नगर में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत 2 मुकदमे दर्ज हैं। उसने ये भी बताया कि इस लूट की वारदात में उनके दो अन्य साथी युवराज उर्फ छोटा व अनीश भी शामिल थे जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  इस आरोपितों  के कब्जे से छीनी गई स्विफ्ट गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
दोनों आरोपितों  को आज अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिस में उनके दोनों साथियों के बारे में पूछताछ करके उनकी धरपकड़ की जाएगी तथा साथ ही पैसों व मोबाइल के साथ-साथ अवैध पिस्तौल को भी बरामद किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट का गांव फरीदपुर में बने 6 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर-अवैध निर्माण व प्लॉटिंग  बर्दाश्त नहीं।  

Ajit Sinha

लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, पुलिस सरकार के आदेश का पालन कर रही हैं,लोग घरों में रहे : सीपी   

Ajit Sinha

त्योहारों के करीब आते ही एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, हल्दीराम, मिठास रेस्टोरेंट समेत कई दुकानों से भरे सैंपल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x