Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर लगेगी रोक,जिला प्रशासन ने एंबुलेंसो के किराए किए निर्धारित-डीसी यश गर्ग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम के उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस के रेट निर्धारित किए हैं। एंबुलेंस संचालक निर्धारित रेट से अधिक राशि मरीज से नहीं वसूल सकते, ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस संचालक 3 किलोमीटर तक मरीज से ₹500 के अलावा ₹25 प्रति किलोमीटर की दर से किराया लेंगी।

इसी प्रकार, 3 से 7 किलोमीटर तक की दूरी के लिए मरीज से ₹750 के अलावा ₹25 प्रति किलोमीटर की दर से किराया वसूला जाएगा। इसी प्रकार 7 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए मरीज से ₹1000 के अलावा ₹25 प्रति किलोमीटर की दर से किराया चार्ज किया जाएगा।

क्षेत्रीय  यातायात प्राधिकरण द्वारा भी निर्देश जारी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ निजी अस्पतालो की एंबुलेंस व निजी एंबुलेंस संचालक कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों से मनमाना किराया ले रहे हैं जो कि गलत है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना में क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा निजी अस्पताल व निजी एंबुलेंस मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी सरकार द्वारा निर्धारित किए गए किराए से अधिक किराया वसूलते पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चालक का लाइसेंस व एंबुलेंस का पंजीकरण पत्र रद्द अथवा एंबुलेंस को इंपाउंड करने के साथ-साथ कम से कम ₹50000 की राशि का जुर्माना लगाया जाएगा।

Related posts

भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, मरने वाले में 3 महिलाएं शामिल है।

Ajit Sinha

38 वर्षीय युवक की एयर गन/पाइप से हवा भरकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सार्वजनिक स्थानों पर  नमाज समाज को ही नही अल्लाह को भी स्वीकार नही।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x