Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिसः ऑक्सीजन व रेमेडिसविर की कालाबाजारी में 45 गिरफतार, 77 सिलेंडर व 101 इंजेक्शन बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा कोविड-19 के गंभीर रूप के बीच ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमेडिसविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामलों में अबतक 21 एफआईआर दर्ज करते हुए कुल 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 77 ऑक्सीजन सिलेंडर तथा 101 रेमेडिसवीर इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज यहां खुलासा करते हुए बताया कि कोरोनो वायरस के कहर के बीच ऑक्सी जन और कोविड रोगियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटी-वायरल दवा रेमेडिसविर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी का फायदा उठाते हुए कई बेईमान व्यक्तियों सहित निजी अस्पतालों के कर्मचारी भी लूट-खसोट में लगे हैं। ऐसे लोग ऑक्सीजन और रेमेडिसविर की कालाबाजारी कर रहे हैं।
           
उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल 2021 के बाद से, हरियाणा के छः अलग-अलग जिलों में ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी के सिलसिले में कुल 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 77 ऑक्सीजन सिलेंडर की रिकवरी की गई है। इसी प्रकार, रेमेडिसविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंध में आठ अलग-अलग जिलों में 13 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 101 इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा फैक्ट्री मालिकों, वेल्डिंग शॉप, गैस गुब्बारों के विक्रेताओं और आम नागरिकों से स्वैच्छिक योगदान के रूप में कुल 1249 सिलेंडर एकत्र किए गए हैं,जिन्हें उपयोग के लिए जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। डीजी पी ने कहा कि पुलिस टीमें कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही थीं। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए थे जहां नागरिक इस संबंध में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

कालाबाजारी की इन नंबर पर दें सूचना
         
उउन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि रेमेडिसविर इंजेक्शन सहित अन्य जीवन रक्षक दवाओं व ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना मोबाइल नंबर 7087089947 और टोल फ्री नंबर 1800-180-1314 पर पुलिस के साथ साझा करें। आरोपियों के खिलाफ कानून अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : विधायक ललित नागर ने अमित शाह ,राजनाथ व मायावती के टोटके फ़ैल कर,मुरैना के 6 सीटों पर लहराई कांग्रेस की परचम।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के राव ने एनआईटी क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल और उनके टीम को  प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha

जेजेपी सरकार बनी तो पीएचडी तक छात्राओं को देंगे मुफ्त शिक्षा:नैना चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x