Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसे गए मिड डे मिल के खाने में सांप मिलने से हड़कंप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एनआईटी दो नम्बर के समीप राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को परोसे गए मिड डे मिल के खाने में सांप मिलने से बच्चों व अध्यापकों में हडकम्प मच गया और तुरन्त ही सभी छात्राओं को खाना खाने से रोक दिया गया। लेकिन इस बीच कुछ बच्चे खाना खा चुके थे। जिसे खाने से एक छात्रा को उल्टी हो गई, जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया है। मिड डे मिल के खाने में सांप मिलने के बाद इसी स्कूल में नहीं बल्कि फरीदाबाद के सभी स्कूलों में बच्चों को खाना नहीं परोसा गया। स्कूल की प्रिंसीपल ने इस बारे में अपने उच्च अधिकारियों व मिड-डे मिल सप्लाई  करने वाली एस्कॉन संस्था को सूचित कर दिया है।
  सरकारी स्कूलों में छात्रों को दिए जाने वाला मिड-डे मिल का खाना शुरू से विवादों में रहा है। एक तो खाना बनाते समय साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है और कई बार उसमें कीड़े और दूसरी गंदगी देखी गई है। लेकिन इससे खाना आपूर्ति करने वाली एस्कॉन रिलिफ नामक संस्था ने कोई सबक नहीं लिया है। ऐसा ही वाक्या आज यहां एनएच दो के समीप राजकीय गर्ल सीनियर सैंकडरी स्कूल में उस समय हुआ जब मिड मिल के तहत बच्चों के खाने के लिए खिचड़ी लाई गई।  जैसे ही प्रिंसीपल और दूसरे अध्यापक व मिड मिल वर्कर उसे खाकर चैक कर रहे थे तो उसमें सांप का बच्चा दिखाई दिया। सभी ने खाना छोडकर बच्चों को भी खाना खाने से मना कर दिया। लेकिन तब तक कुछ छात्राएं खाना खा चुकी थी। इनमें से एक को उल्टी भी हो गई। छात्राओं का कहना हैं कि मिड डे मिल का खराब हुए खाने को फैंक रही ये सरकारी स्कूल की छात्राएं है। जिनका कहना है कि वैसे आम तौर पर खाने में बासी होने की बदबू रहती है। लेकिन आज तो उसमें सांप जैसा कीडा निकलने से उनकी सांस ही रूक गई। उन्होने खाना नहीं खाया, लेकिन कुछ बच्चों ने थोडा बहुत खा लिया था। वहीँ राजकीय स्कूल एन. एच. दो की प्रिंसीपल ब्रजबाला की माने तो जब उन्हे मिड डे मिल के खाने में सांप जैसा कीडा दिखाई दिया तो उन्होने सभी बच्चों को खाना खाने से रोक दिया और इसकी शिकायत खाना सप्लाई करनी वाली संस्था एस्कॉन के अलावा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को की गई। उन सभी स्कूलों को भी सूचित कर दिया गया, जहां यह खाना गया था। प्रिंसीपल के अनुसार यह बड़ा हादसा भी हो सकता था। एस्कॉन को खाने की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों को खाना देने से पहले वे स्वयं और अध्यापक उसे टेस्ट करते है। इसी प्रकार आज टेस्ट करने पर उन्हें खाना थोडा सा कडवा लगा था।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में अवैध निर्माणों व एक्स्ट्रा कवरेज वाली बिल्डिंगों और अवैध सर्विस स्टेशन पर होगी कार्रवाई-डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीजीपी शत्रुजीत कपूर द्वारा लोकसभा चुनाव के संबंध में मीटिंग लेकर दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

Ajit Sinha

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x