Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में हरियाणा और युपी से आने वाले ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ज़रूरत होने पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्लीउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार से दिल्ली में ऑक्सीजन की नियमित सप्लाई पर ध्यान देने और अन्य राज्यों द्वारा दिल्ली की ऑक्सीजन सप्लाई में हस्तक्षेप को रोकने पर उचित कदम उठाने की मांग की। और केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में हरियाणा और उत्तरप्रदेश से आने वाले ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ज़रूरत होने पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती भी की जाए। और ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर जो जंगलराज चल रहा है उसे खत्म किया जाए वरना हालात खराब होते चले जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के साथ-साथ बाकी राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया गया। लेकिन उसके बावजूद हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्लांटों में वहां के अधिकारी दिल्ली की ऑक्सीजन आपूर्ति को रोकने का काम  कर रहे है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि कल पानीपत में हरियाणा सरकार के कुछ अधिकारियों ने दिल्ली के हिस्से की ऑक्सीजन रोक ली जो रात 3 बजे तक भी नहीं भेजी जा सकी। उन्होंने बताया कि कल दिल्ली को 378 मीट्रिक टन ऑक्सीजन में से केवल 177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल पाया क्योंकि हरियाणा और उत्तरप्रदेश के अधिकारियों द्वारा पुलिस की सहायता से दिल्ली के ऑक्सीजन टैंकरों को रोक दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत ज़्यादा कमी है। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब  है कि कुछ अस्पतालों में अगले 2-3 घंटे के लिए ही ऑक्सीजन उपलब्ध है और ज़्यादातर अस्पतालों में सिर्फ 7-8 घंटे के लिए ऑक्सीजन बाकी है।

उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि जिस दरियादिली से केंद्र सरकार ने कल दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया है। केंद्र सरकार अब कड़े कदम उठाते हुए उसकी आपूर्ति भी सुनिश्चित करें क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोगों को बचाना मुश्किल हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस संकट के समय राज्यों को आपस में लड़ने के बजाय साथ मिलकर इस महामारी से लड़ना है इसलिए ऑक्सीजन को लेकर इस खींचतान को खत्म किया जाए।

Related posts

राहुल गांधी बोले- परिवार को डराया जा रहा, घर में बंद किया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के फोटो वाले बैनर फाड़, पीएम मोदी की फोटो वाले बैनर लगाए- गोपाल राय

Ajit Sinha

शराब खरीदने वाले लोग जारी वेब लिंक पर जाकर नजदीकी दुकान पर शराब खरीदने का ले सकते हैं समय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x