Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

कोरोना के खौफ के कारण मानसिक तनाव से ग्रस्त सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने आग लगा कर की आत्महत्या

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना के खौफ न केवल लोगो को डरा रहा है  बल्कि लोगो में मानसिक अवसाद भी बढ़ा रहा है, यही वजह है कि अवसाद से परेशान होकर अपनी जिंदगी समाप्त कर रहे हैं। ग्रेटर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राज एंक्लेव में महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब चार दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। वह घर के एक कमरे में क्वारंटीन थीं। पुलिस का कहना है कि तनाव में महिला ने यह कदम उठाया है। महिला के कोरोना पॉज़िटिव होने के कारण कोविड प्रोटोकाल के अनुसार पोस्टमार्टम नहीं किया गया, परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा को उन्हें सौंप दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा के छपरौला गांव के नजदीक राज एंक्लेव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी जयप्रकाश शर्मा अपने पत्नी अर्चना शर्मा परिवार के साथ रहते हैं, जेपी शर्मा भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत हैं। परिवार में पत्नी अर्चना शर्मा दो बेटी व एक बेटा है। करीब आठ दिन से अर्चना को बुखार था। इसके बाद 11 अप्रैल को उन्होंने गाजियाबाद के कोलम्बिया अस्पताल से कोरोना जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल या होम क्वारंटाइन होने की सलाह दी गई। अर्चना घर में ऊपर बने कमरे में क्वारंटीन थीं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से अकेलेपन की वजह से वह तनाव में आ गई थीं। सुबह करीब चार बजे जब अन्य परिजन अलग कमरे में सो रहे थे, तब अर्चना ने आग लगा ली। परिजनों ने सुबह उठने पर अर्चना के कमरे से धुआं निकलते देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अर्चना की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। बाद में परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। 

Related posts

नॉएडा: ट्रको में छुपा कर अन्य राज्यो में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 14 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शुरू की डॉक्टर कंसल्टेशन सेवा

Ajit Sinha

नव निर्वाचित बीडीसी के पिता की गोली मार हत्या, चचेरी बहन पूजा और उसके भाई अकाश भूमिका संदिग्ध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x