Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

गेस्ट हाउस में छापा मारकर, पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 10 अरेस्ट-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पुलिस के स्पा सेंटर को बंद करने की कार्रवाई के उद्द्येश से देह व्यापार होटल और गेस्ट हाउसों को अपना अड्डा बनाना शुरू कर दिया है। पहले दनकौर और अब कासना व ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने एक गेस्ट हाउस और एक होटल पर छापा मारकर वहां पर चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं तथा एक गेस्ट हाउस के प्रबंधक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई और युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था  में मिले। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया, आरोपियों गिरफ्तार कर कार्रवाई  कर रही है.
 
कासना व ईकोटेक एक कोतवाली पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा तृतीय के साथ मिलकर कोतवाली कासना क्षेत्र में स्थित प्रशान्त गेस्ट हाउस तथा प्रधान गेस्ट हाउस पर छापे मारी की। मौके से पुलिस ने गेस्ट हाउस प्रबंधक अभिषेक निवासी दनकौर,परमेश उर्फ जानी,रोहित, शिवा, धीरज व अजय नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान कुछ युवतियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको दौड़ कर पकड़ लिया।एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा है। कासना व ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित दो गेस्ट हाउसों में बुधवार को छापेमारी की गई। गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक वस्तुएं व 15 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गेस्ट हाउसों में काफी दिनों से कथित रूप से देह व्यापार हो रहा था। जिस क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है, वहां के चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच आलाधिकारी कर रहे है।शहर के स्पा सेंटर की आड़ में पूर्व में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर बंद कराए तो अब गेस्ट हाउस देह व्यापार का नया केंद्र बन रहे हैं। पुलिस ने गेस्ट हाउसों में छापेमारी का अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही कई और जगह कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Related posts

कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर पहले चला बुलडोजर, गढ्ढा खुदवाकर दफन हुई शराब  

Ajit Sinha

अपराध शाखा, सेक्टर-10 ने आज लगभग करोड़ के अफीम के साथ एक शख्स को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

पूर्व सरपंच बजरंग, ग्राम पंचायत चाडीवाल सिरसा को एसीबी ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x