Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के कार्यालय पर लगा वैक्सीनेश कैंप, 143 लोगों को लगा टीका

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर आज कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में शहर के लोगों ने बढ़चढक़र भाग लेते हुए 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के करीब 143 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया और उन्हें कोरोना से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस मौके पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व जूझ रहा है और पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार से कोरोना के दूसरे स्ट्रेन ने संक्रमण फैलाना शुरू किया है,उससे देश का हर राज्य व जिला प्रभावित हो रहा है और इसे रोकने के लिए जहां हमें वैक्सीनेशन करवाना होगा, वहीं सावधानियां भी बरतनी होगी, तभी हम कोरोना से जंग जीत पाएंगे। लखन सिंगला ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन काफी कारगर है और इसलिए लोगों को इसे अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह जल्द ही ऐसी वैक्सीन भी लाएं, जो कि हर उम्र के लोगों को लगाई जा सके, ताकि कोरोना की चपेट में आने से पहले ही व्यक्ति उससे लडऩे की इम्युनिटी शरीर में बना सके। सिंगला ने वैक्सीन लग वाने आए लोगों से कहा कि वह अभी लापरवाही कतई न बरतें, वैक्सीनेशन करवाने के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी और बार-बार हाथों को धोने की सावधानी अवश्य बरतें और दूसरी डोज भी समय पर लगवाएं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला ,संदीप वर्मा ,कर्मवीर खटाना, टीकाराम नागर, विजय भीम बस्ती, नवीन रावत, नितिन सिंगला, शशांक गुप्ता, संतलाल, आकाश सैनी, ओम प्रकाश पंडित जी, कपूर चंद्र अग्रवाल, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, पप्पू अग्रवाल, लतेश कुमार सहित शहर के अनेकों लोग मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद: अवैध बन रहे दर्जनों दुकानों को एक मंत्री कहता है छोड़ दो, दूसरा मंत्री कहता है तोड़ दो, निगम अधिकारी असमंजस में पर है बल्ले- बल्ले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ट्यूबवेल कनेक्शन के मामूली विवाद के चलते चचेरे भाई ने तेजधार हथियार से की भाई की हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव सेवा समिति द्वारा बल्लमगढ़ में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त 3 महिलाओं को नई सिलाई मशीन प्रदान की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x