Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा: तरावड़ी पुलिस थाने को पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी पुलिस थाने को वर्ष 2020 के लिए पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तरावड़ी पुलिस थाने को “बेस्ट पुलिस स्टेशन 2020“ का प्रमाण पत्र भी जारी किया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग की जाती है। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों का चयन करने के अतिरिक्त, राज्यवार रैंकिंग भी जारी की जाती है, जिसमें तरावड़ी पुलिस स्टेशन को शामिल किया गया है।
         
डीजीपी ने पुलिस स्टेशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कर्मियों की मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी सभी स्तरों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने देश में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया है। रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे सिटीजन फै्रंडली बनाना है। हाल ही में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन और आरटीसी भोंडसी को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी चुने जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी साइबर जालसाजोें से रहे सावधान

Ajit Sinha

चंडीगढ़: इस साल अब तक 1333 शिकायतें पहुंची, 1018 विवादों का आपसी समझौते से हुआ निपटान

Ajit Sinha

मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से बौखला गई है कांग्रेस : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x