Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि मासूम दक्ष लोहिया के हत्यारो को फांसी हो  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली स्थित वेद विहार कॉलोनी में रहने वाले मुनेंद्र लोहिया के साढ़े तीन साल के बेटे दक्ष लोहिया का 31 मार्च को घर के बाहर से अगवा कर हत्या की गई थी। पांच दिन बाद मासूम का शव बुलंदशहर स्थित नहर में पड़ा मिला था। मासूम बच्चे के अपराहण कर उसकी हत्या करने वाले आरोपियों  की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजन  साथ  सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्र होकर मृतक दक्ष के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला और अपना विरोध भी दर्ज कराया। इस दौरान कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
 
हाथो में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि साढ़े तीन साल के दक्ष लोहिया के हत्यारो पुलिस जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें और फांसी हो। मासूम दक्ष को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने ये  कैंडल मार्च निकाला। 200 से अधिक लोग देर शाम को दक्ष के घर पर एकत्र हुए। इसके बाद रेलवे रोड से कैंडल मार्च निकालकर कस्बे के तिराहे पर पहुंचे। लोगों के हाथों में कैंडल और दक्ष को न्याय दीजिए के पोस्टर थे। कैंडल मार्च के दौरान पुलिस ने रेलवे रोड का एक तरफ का यातायात रूकवा दिया।

कैंडल मार्च के अंत में राव उमराव सिंह की प्रतिमा के पास मौन धारण किया। रेलवे रोड पर लोगों की भीड़ की वजह से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही है। इस दौरान एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय, एसीपी नितिन सिंह भारी फोर्स साथ मौजूद रहे। बीती 31 मार्च को दक्ष का अपहरण कर उसकी हत्या कर बुलंद शहर की गंग नहर में फेंक दिया गया था जिसके बाद मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने दादरी सूरजपुर रोड पर जाम लगा दिया था लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई जिसके विरोध में आज शांति पूर्व कैंडल मार्च निकाला गया।

Related posts

हत्या और डकैती के सनसनीखेज मामले में वांछित कुख्यात अपराधी अभिसेक राठी उर्फ़ कला बच्चा को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: OLX और पेटीएम के माध्यम से महिला के साथ 17000 रुपए का साइबर फ्रॉड करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रमिला हत्याकांड का खुलासा: सास और देवर अरेस्ट, अवैध संबंध बनाने में असफल रहने पर देवर ने की थी हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x