Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

50 से ज्यादा लूट के वारदातों को अंजाम दे चुके मोबाइल लुटेरों के गैंग के सरगना समेत 3 बदमाश अरेस्ट, एक फरार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा की कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सेक्टर-63 स्थित सहारा कट के पास से शातिर लुटेरों के गैंग के सरगना समेत के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक बदमाश फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाश 50 से ज्यादा लूट के वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने इन बदमशों के कब्जे से लूट के 7 मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद, स्कूटी व 2 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस की गिरफ्त में खड़े गाजियाबाद निवासी सलमान व मामूरा में रहने वाले हाशिम और शहरोज शातिर मोबाइल लुटेरे गैंग के सदस्य हैं। जो चोरी की बाइक व स्कूटी पर सवार होकर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद में राहगीरों से गन प्वाइंट पर सोने की चेन व मोबाइल लूटते थे।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा इलामारन ने बताया कि इनको फेज-3 थाना पुलिस ने मुखबिर के इनपुट पर सहारा कट के पास से से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी सोनू फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। एडीसीपी ने बताया कि गिरोह का सरगना गाजियाबाद निवासी सलमान है। वह चोरी के मोबाइल को मामूरा में दुकानदार शहरोज को बेच देता था। शहरोज मोबाइल का इंटरनेशनल मोबाइल इक्यूपमेंट आइडेंटिटी (आइएमइआइ) नंबर बदल करके इसे सस्ते दामों पर लोगों को बेच देता था। आरोपित ने अबतक 50 से अधिक वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूर्व में चोरी व लूट के मामले में जेल जा चुका है सलमान के खिलाफ एनसीआर के अलग अलग थानों में 17, हाशिम पर 6 और शहरोज पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी इलामारन ने बताया कि यह गैंग काफी समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था, सुनसान इलाको की रेकी कर अपने शिकार की तलाश में रहता था। बदमाशों ने हाल ही में सेक्टर-63, 71, सूरजपुर समेत अन्य स्थानों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Related posts

प्रॉपर्टी डीलर और उसका नेपाली साथी फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर पुलिस कर्मियों को डरा-धमका कर ऐंठते थे रुपए -पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में पति -पत्नी पर लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बरसाई गोलियां, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Ajit Sinha

पांच लाख रूपए के हेरोइन के साथ एक अफ़्रीकी नागरिक गिरफ्तार, भारत में गलत तरीके से रह रहा था।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x