Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गायब मासूम दक्ष का शव नहर में मिला, गुस्साए लोगो ने शव रखकर लगाया जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के मोहल्ला वेद विहार में घर के सामने से गायब हुए साढ़े 3 साल के दक्ष का शव बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नहर से बरामद हुआ। बदमाशों ने उसकी हत्या करने के बाद उसके शव नहर में फेक दिया था। जिसकी शिनाख्त पिता और अन्य रिश्तेदारों ने की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  इस मामले में दक्ष के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, गुस्साए लोगों ने सूरजपुर दादरी रोड पर दक्ष का शव रखकर उसे जाम कर दिया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।

तस्वीरों में दिख रहा साढ़े 3 साल का एक मासूम जिसकी मुस्कान देखकर किसी को भी प्यार आ जाए… ऐसे प्यारे बच्चे की दुश्मनी किसी के साथ क्या हो सकती है, यह बात लोग समझ नहीं पा रहे हैं। बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी और दक्ष के पिता मुनेंद्र बताते हैं कि 31 मार्च को जब वे ऑफिस गए थे, उनका 3 साल का बेटा घर के सामने खड़े होकर आइसक्रीम खा रहा था। उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह गायब हो गया। काफी तलाशने के बावजूद उसका कोई पता नहीं लग पाया। तब परिवार वालों ने दक्ष की फोटो के साथ उसके गायब होने की सूचना कोतवाली दादरी में दी।इस मामले में दादरी पुलिस ने शुरू से ही लापरवाही बरती, परिजनों ने थाने पर पहुंचकर देर रात हंगामा भी किया लेकर डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने उनसे बात कर उनको आश्वासन दिया कि जल्दी बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

लेकिन पुलिस का आश्वासन खोखला साबित हुआ बच्चे की हत्या कर दी गई और आज दक्ष का शव बरामद किया गया। लोगों में इस बात को लेकर काफी रोष है और गुस्सा भी है उसके परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। लोगों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए सड़क को जाम कर हत्यारो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।  डीसीपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि बच्चे के अपहरण के कारणों की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। दादरी में पहले कोतवाली से चंद कदमो की दूरी पर जूता कारोबारी की पिटाई अब अपहृत मासूम की हत्या से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।

Related posts

प्रॉपर्टी आईडी में कमियां बता कर 9000 रुपए रिश्वत लेते क्लर्क बिजेंद्र रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सेक्टर -8 में तैनात हवलदार को अवैध वसूली के 3000 रुपए लेते गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम में छापा मार कर 56 लाख के 560 किलो अफीम पुआल (भुक्की) बरामद की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x