Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्रीन फिल्ड इलाके से साइकिलों को चोरी करने वाला नाबालिग चोर अरेस्ट,16 साइकिलें बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , बदरपुर की टीम ने आज ग्रीन फिल्ड कालोनी के अलग -अलग इलाके से साइकिलों को चोरी करने के मामले में एक नाबालिग आरोपित को अरेस्ट किया है। ये आरोपित बदरपुर ,दिल्ली का रहने वाला हैं। इस नाबालिग आरोपित चोर के कब्जे से चोरी के 16 साइकिलें और 5500 रूपए नकद बरामद किए हैं। 

पुलिस बतातें हैं कि ग्रीन फिल्ड इलाके से एक दर्जन से भी अधिक साइकिल  चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग लड़के को थाना सराय खाव्जा, सेक्टर -37 इलाके से हुई एक चोरी के मामले में अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने ग्रीन फिल्ड इलाके से काफी साइकिलें चोरी की हैं। पुलिस ने इसके आरोपित के निशानदेही पर चोरी की 16 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस का कहना हैं कि इस आरोपित से थाना सूरजकुंड इलाके की एक चोरी का भी मामला सुलझाया गया है। इसमें पुलिस ने कुल 3000 रूपए नगद बरामद किए हैं। ये आरोपित  को नशे की लत हैं और इसी जरुरत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता हैं। पुलिस की माने तो इस आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।   

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15 नए जिला अध्यक्षों के साथ जेजेपी संगठन में बड़ा बदलाव।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Ajit Sinha

सत्यवान उर्फ़ सोनू दरिया पुर गिरोह का सक्रिय वांछित गैंगस्टर अमित कुमार उर्फ़ अमित राणा पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x