Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद की डीएलएफ इलाके में अदानी कंपनी की गैस पाइप लाइन में लगी भयंकर आग, करीब15 गाड़ियां जलकर हुई ख़ाक-देखें वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद की डीएलएफ इंडस्ट्रीज इलाके में आज सांय लगभग पांच बजे अदानी कंपनी की गैस की  पाइप लाइन में अचानक भयंकर आग लग गई। इस आग में आसपास खड़ी लगभग 15 से  अधिक गाड़ियां जलकर ख़ाक हो गई। और इस आग को बुझाने में दमकल की लगभग 15 से अधिक गाड़ियां  लग गई और लगभग ढेड़ घंटे के भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने लगी आग पर काबू पाया। 

नजर आ रही आग की जबरदस्त लपटे फरीदाबाद के डीएलएफ इंडस्ट्रीज इलाके में अदानी कंपनी की गैस पाइप लाइन में लगी हैं। चश्मदीद आशा शर्माकी माने तो शाम लगभग पांच बजे एक जोरदार धमाका हुआ और यहां पर भयंकर आग लग गई। आग इतना जबरदस्त था कि इस में एक कार, एक जेसीबी मशीन, लगभग एक दर्जन मोटर साइकिलों को अपने चपेट में ले लिया और ये सभी के सभी गाड़ियां जलकर खाक हो गई। और इस आग की  घटना में उनकी भी कार भी जल गई।   

वहीँ ,पुलिस का कहना हैं कि आज शाम लगभग पांच बजे उन्हें सूचना मिली की अदानी कंपनी की गैस पाइप लाइन में भयंकर आग लग गई हैं। इसके तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए और फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। और मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां एक -एक पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया । और उनकी टीम ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में  लिया। 

Related posts

नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी पर जरुरत ज्यादा संपत्ति होने पर सीएम से जांच की मांग, भगत सिंह ।

Ajit Sinha

हरियाणा के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी- चेयरमैन हिम्मत सिंह

Ajit Sinha

“भारत जोड़ों यात्रा से लोकप्रियता हासिल कर चुके “राहुल गांधी” ने आयोजित 85 वें महाधिवेशन को संबोधित किया-लाइव सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x