Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में वैश्यवृति करने का धंधा करने के मामले में,9 लड़के और 14 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा-देखें वीडियो    

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट  
नोएडा के सेक्टर-61 स्थित एक मॉल में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृति किए जाने की शिकायत मिलने पर वीरवार देर शाम को सीनियर पुलिस ऑफिसर्स ने महिला पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की है। छापेमारी से स्पा सेंटर में अफरातफरी मच ई। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से संचालक, मैनेजर सहित 9 लोगों के अलावा 14 लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस ने स्पा सेंटर से विभिन्न तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
 
कोतवाली सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के अंदर निरवाना नाम से चल रहे एक स्पा सेंटर में पुलिस रेड की ये लाइव तस्वीरे है। एडीसीपी नोएडा ज़ोन-1 ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि स्पा सेंटर की आड़ में प्रॉस्टिट्यूशन किए जाने की सूचना मिलने पर एक नकली कस्टमर को इन स्पा सेंटर पर भेजा गया। सूचना सही पाए  जाने पर यहाँ रेड कि गई छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक अवस्था में लोगों को देखा गया। मौके से पुलिस ने कथित देह व्यापार में संलिप्त 14 महिलाएं, सात ग्राहकों तथा स्पा संचालक गुलफान और प्रबंधक अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सेंटर में स्पा की आड़ में 2 साल से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसके लिए दिल्ली, नोएडा और हरियाणा सहित अन्य जगहों से लड़कियों  को बुलाया जाता था। पूछताछ में पता चला है कि स्पा सेंटर में आने वाले प्रति ग्राहक से 5 से 6 हजार रुपये वसूल किए जाते थे।

पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। मोबाइल और लैपटॉप में ग्राहकों का डाटा शामिल है। स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस सेंटर से पकड़े गए अन्य लड़के -लड़कियों  के नाम व पते की जानकारी जुटा रही है, लड़कियों  में दो नाबालिग बताई जा रही है।  फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। एडीसीपी ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस स्पा के संचालन में मॉल के प्रबंधक एवं सिक्योरिटी अधिकारी की क्या भूमिका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और अहम जानकारियां मिली है और उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

अवैध तरीके से वन विभाग की जमीनों पर सड़क बनाने एंव एनजीटी के निर्देशों के पालन न करने के आरोप में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मैं गलत चक्कर में पड़ गया था, अब अपना जीवन खत्म कर रहा हूँ, और ताऊ के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे कर्नाटक में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को लोकल व हिंदी भाषा में आप लाइव सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x