Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसटीएफ ने आज 25000 रूपए के एक ईनामी बदमाश को हथियार सहित किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुरुक्षेत्र जिले सेे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी संपत नेहरा से जुड़े 25,000 रूपये के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
         
यहां यह भी बताना आवश्यक है कि पकडे़ गए आरोपी मनजिन्द्र सिंह ने वर्ष 2016 में खालसा कालेज चण्डीगढ में दाखिला लिया था। जहां पर आरोपी गैंगस्टर संपत नेहरा के सम्पर्क में आया था। संपत नेहरा ने आरोपी मनजिन्द्र सिंह को खालसा कालेज चण्डीगढ का प्रधान बनाया था। वर्ष 2016 से ही मनजिन्द्र गैंगस्टर लारेंस के सम्पर्क में रहा है और आरोपी ने कईं वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ में हत्या, जबरन वसूली, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम के तहत करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। एसटीएफ अंबाला की टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद बदमाश को काबू किया।
         
उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान एसटीएफ अंबाला टीम को गांव कुम्हार माजरा के पास कई मामलों में वांछित और ईनामी अपराधी के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। इनपुट मिलने के बाद, पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related posts

होली खेलते वक़्त जीजा की पीट -पीट कर हत्या करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ओम शांति रिट्रीट सेंटर के सहयोग से गुरुग्राम पुलिस कर रही लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x