Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भतौला स्थित भूमिया बाबा मंदिर का विधायक राजेश नागर ने किया जीर्णोद्धार कार्य शुरू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने गांव भतौला के बाबा भूमिया बाबा मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कारों और ज्ञान का संरक्षित करने की जरूरत है वहीं आने वाली पीढ़ी को भी संस्कार दिए जाने बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर भूमिया बाबा मंदिर पर माथा टेक कर यहां एक शिलान्यास पत्थर लगाया।

उन्होंने कहा कि भूमिया बाबा की कृपा हम सभी को वर्षों से मिल रही है। सिद्ध संतों की सेवा करना, उनके स्थलों को संरक्षित करना हमारी परंपरा में है। हम सभी को इस बारे में अपनी संतानों को भी बताना चाहिए। हम यदि अपनी आने वाली पीढ़ी को संस्कारों के बारे में नहीं बताएंगे तो वह कैसे संस्कारवान बनेंगे। ऐसे में बाहरी शक्तियां उन्हें आसानी से अपना शिकार बना सकती हैं। विधायक ने गांव के सभी निवासियों से इस कार्य में श्रमदान करने की भी अपील की। इस अवसर पर बाबू समरवीर आर्य और भरतचंद मास्टर ने हवन करवाया। इस अवसर पर राजपाल नम्बरदार, अतर सिंह नम्बरदार, ब्रह्मपाल, ओमकार प्रधान, सोमवीर चंदीला, ओमबीर चंदीला, अजब सिंह चंदीला, सुखबीर मैंबर, नेत्रपाल चंदीला, वेदराम चंदीला, ङ्क्षसह राज ठेकेदार, कर्ण सिंह, अशोक कुमार, नन्दकिशोर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद:भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने आज भगवान श्री गणेश की निकाली भव्य शोभायात्रा ,स्थापना की गई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मामले 181 तक पहुंचा जो कल मुकाबलें आज बहुत ज्यादा हैं, इन में से 50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं।  

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी कारोबारी कमल उर्फ़ बिट्टू कंसल अब 48 वर्ष के हो गए, मामा राजपाल और बिल्डरों ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x