Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रैंडम कोरोना जांच, बॉर्डर बंद नहीं किया जाएगा और ना ही ट्रैफिक रोका जाएगा : डीएम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुध्द नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली से सटे नोएडा बॉर्डर पर गुरुवार से एक बार फिर से कोरोना की रैंडम कोरोना जांच की जाएगी ताकि पॉजिविटी रेट का आकलन किया जा सके। इसके लिए कहीं पर भी बॉर्डर बंद नहीं किया जाएगा और ना ही ट्रैफिक रोका जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी कैंप ऑफिस आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेरेंस में डीएम सुहास एल. वाई ये जानकारी दी। उन्होने कहा की त्यौहारो को लेकर किसी भी आयोजन पर कोई रोक नहीं। कितने लोग इकट्ठा हो, इस पर भी कोई रोक टोक नहीं होगी। लेकिन आयोजन से पहले अनुमति लेनी होगी। सेल्फ रेगुलेशन पर जोर होगा, फिलहाल मास्क पर चालान पर जोर नहीं। लोगों से अपील की कोविड नियमों का पालन करें।

दिल्ली से नोएडा जाने और फिर दिल्ली से आने वाले लोगों की रैंडम कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। रोजाना अलग-अलग तीन से चार स्थानों पर नमूने लिए जाएंगे। कोविड को लेकर जिला प्रशासन नई गाइडलाइन जारी करेगा। डीएम  सुहास एल.वाई. ने कहा कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ रहा है और ऐसे में यहां पर अतिरिक्त सर्तकता बरती जानी आवश्यक है। बाहर से आए लोगों की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने आरडब्ल्यूए, एओए समेत अन्य सामाजिक संगठनों व निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 वर्ष की आयु से छोटे बच्चे और गंभीर बीमारों को शामिल न होने देने के भी आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने पूरी गाइडलाइन तैयार की है। इसके तहत सभी कार्यालयों, शॉपिंग मॉल, शैक्षणिक संस्थाओं, इंडस्ट्रियों और अन्य प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए जाएंगे कि उनके यहां पर कार्यरत किसी व्यक्ति में यदि कोरोना का कोई भी लक्षण है तो उसे ऑफिस में न बुलाया जाए।

सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क फिर से शुरू की जाए ताकि एहतियात बरता जाए।दुकानदारों के साथ अधिकारियों को अलग से बैठक करने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि कोविड नियमों का पालन हो सके। पहले के मुकाबले संक्रमण की दर भी चार गुना अधिक हो गई है। इसलिए कोविड़-19 की टेस्टिंग में काफी बढ़ोतरी की है है। आरटी-पीसीआर टेस्ट 1500 से अधिक की जा रही है। रैपिड एंटीजन टेस्ट 2 हज़ार से अधिक की जा रही है उन्होंने कहा होली मनाने घर आ रहे लोगों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। साथ ही संक्रमित मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले 25 से 30 लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

Related posts

राहुल गांधी बोले:-डॉ. अंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य।

Ajit Sinha

कोरोना महामारी के चलते मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यु का ऐलान किया है।

Ajit Sinha

गुरुग्राम:ईएनटी कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन, जूनियर डॉक्टर्स को मिली अच्छी सीख -डॉ.सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x