Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: अधिकारियों को दिए निर्देश, निर्माण कार्यों में कोताही व गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा बर्दाश्त- संदीप सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को नाहर सिंह स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के निर्माण कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नाहर सिंह स्टेडियम पर करोड़ो रुपये इस स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने के लिए लगाए जा रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों व गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण व तकनीकी कार्यों को अधिकारी शीघ्रता से पूरा करे ताकि खेल प्रेमियों को स्टेडियम की सुविधा का समय रहते लाभ दिया जा सके।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सख्त व कड़े लहजे में भी चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही या गुणवत्ता में आई कमी के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिसके लिए वे समय रहते इसकी गुणवत्ता व इससे जुड़ी अन्य विषय-वस्तुओ से संबंधित जांच कराने के लिए आदेश जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेल के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेशों में शुमार है। यहां पर प्रदेश भर में उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार किए जाने हेतु प्रदेश सरकार ने विशेष कार्य योजना बनाकर खेल स्टेडियम सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। इसमें संबंधित विभागों व खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को तैयार किए जाने हेतु बेहतरीन वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को सामूहिक तौर पर प्रयास करने होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि करोड़ों रुपए की परियोजना के नाहर सिंह स्टेडियम के बनाए जाने से जहां एक और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में अग्रणीय स्थानों पर होगा वही इस मंच के माध्यम से फरीदाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के उत्कृष्ट खिलाडय़िों को  खेल का सर्वश्रेष्ठ मंच उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर उन्हें जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को कहा कि वे जिला में खेल विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को पर भी निगरानी रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहकर उन्हे इस बारे अवगत करवाकर छुड़वाने का प्रयास करें और इस संबंध में आई किसी भी परेशानी से उन्हें समय रहते अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि नाहर सिंह स्टेडियम में 115 करोड़ से अधिक लागत से हजारों खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था, कॉर्पोरेट बॉक्स, एचडी टेलीकास्ट, एसटीपी प्लांट, वीआईपी पार्किंग सहित मूलभूत सुविधाओं को बनाया जा रहा है। जोकि खेल के क्षेत्र में इंटरनेशनल स्तर के सभी मापदंडों को पूरा करता है। इस अवसर पर बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश वर्मा, एक्सईएन एमसीएफ से मनोज कुमार, एसडीओ खेम चंद, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य एस. रहमान, संजय खनेजा, प्रेम कपूर, सब्बीर शेख, बिंदु, पूजा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद ; सेक्टर -30 के समीप जिस शराब के ठेके को लेकर हंगामा हुआ उसे हटवा दिया गया हैं बाकि के अवैध ठेके को जल्द हटाया जाएगा, हुड्डा प्रशासक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हार्ट अटैक से पीडि़त 17 वर्षीय मरीज का एसएसबी अस्पताल ने किया सफल इलाज, बचाई जान

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति की करी समीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x