Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नशीला पेय पदार्थ पिला कर महिला नर्स से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपित  गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली 24 स्थित सैक्टर 12 एक फ्लैट में नौकरी कि तलाश में आई नर्स के साथ उसके परिचित में नशीला पेय पदार्थ पीला कर दुष्कर्म किया। नर्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने नर्स की शिकायत के आधार पर रेप  मुकदमा दर्ज़ कर मामले कि जांच शुरू कर दी है, नर्स का  मेडिकल कराया गया है। और आरोपित  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली 24 पुलिस की गिरफ्त मे खड़े राजू  केरल का निवासी हैं और नोएडा से जेड ब्लॉक में रहता है। राजू ने केरल में नर्स का काम कर रही युवती को नोएडा के एक बड़े अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नोएडा बुलाया और एप्पल जूस मे नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि युवती एक नर्स है। वह सेक्टर-62 में स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई थी तथा राजू के घर पर ही रुकी थी। राजू से युवती का परिचय पहले से है। नर्स ने थाने में दुष्कर्म शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने नर्स की शिकायत के आधार पर रेप का  मुकदमा दर्ज़ कर मामले कि जांच शुरू कर दी है, नर्स मेडिकल कराया गया है और आरोपित  को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

गाड़ी में डंडे से तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में दो आरोपितों को थाना सदर , गुरुग्राम की टीम ने वारदात के कुछ घंटे के बाद ही धर दबोचा।

Ajit Sinha

भेजना था पुर्तगाल, पहुंचा बेलारुस के जंगलों में, परिवार की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी को सौंपी जांच

Ajit Sinha

गौ- तस्करों और पुलिस और के बीच मुठभेड़ में दो घायल, चार फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x