Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुंदर भाटी के नाम पर स्क्रैप व्यापारी से 50 हजार की प्रति माह रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कोतवाली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के नाम पर 50 हजार रुपये की माह की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कुलेसरा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों  आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद की है। गिरोह के कई  और बदमाश फरार है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस कि गिरफ्त में खड़े गंभीर भाटी, योगेश भाटी कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के नाम पर 50 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांग रहे थे। डीसीपी सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि सेक्टर-81 में स्क्रैप कारोबारी दीपक अवाना का सैमसंग कंपनी से स्क्रैप उठाने का ठेका है। उन्होंने फेज-2 थाने में शिकायत दी थी कि तीन बदमाश उनके सेक्टर-81 ऑफिस में आए। बदमाशों  ने खुद को सुंदर भाटी गैंग का बदमाश बताया। फिर व्यापारी से प्रतिमाह 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इन लोगो ने दीपक अवाना को धमकाते हुए कहा कि या तो सैमसंग कंपनी से स्क्रैप उठाना बंद कर दे या प्रतिमाह उन्हें 50 हजार रुपये की रंगदारी दे। अन्यथा उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। हरीशचंद्र  ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर बुधवार को बिसरख निवासी गंभीर भाटी और उसके बेटे योगेश कुलेसरा बॉर्डर दादरी रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद की।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में नामजद आदेश भाटी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरोह में कुछ और बदमाश शामिल हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की ओर से जल्द आरोपियों  की गिरफ्तारी की बात कह रही है। पूछताछ से पता चला कई कि आरोपी  पिछले कई दिन पीड़ित को फोन करके व कंपनी के बाहर जाकर धमकी दे रहे थे। पुलिस ने काल रिकार्ड व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां-कहां से रंगदारी लेते हैं।

Related posts

एंबुलेंस में अवैध शराब की तस्करी करते हुए चार आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फाइनेंसर ने पैसों के लेन-देन के झगड़े में एक शख्स की कार से टक्कर मार कर की थी हत्या, गिरफ्तार , कार बरामद।

Ajit Sinha

महिला से उसकी दोस्ती थी, फिर वह उसे नजरअंदाज करने लगी, तो उसने सेविंग ब्लेड से उसकी गला काट कर जान से मारने कोशिश की-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x