Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

शादी से पहले पाकिस्तानी लड़की ने होने वाले पति से कर दी ऐसी डिमांड, हैरान रह गए , खूब हो रही तारीफ-देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली / अजीत सिन्हा 
पाकिस्तान में हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा होते रहता है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर छा जाती है. वहीं, अब एक पाकिस्तानी महिला अपने पति से की हुई अपनी एक अनोखी डिमांड के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस महिला ने शादी से पहले अपने पति से ऐसी डिमांड कर दी, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो गए हैं और जमकर उसकी तारीफ भी कर रहे हैं.


महिला का नाम नाइला शमल है. मूलरूप से मरदान की रहने वाली नाइला ने शादी से पहले अपने पति से ऐसी डिमांड कर दी है,जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो गए हैं और इस पर उनको यकीन ही नहीं हो रहा. महिला ने अपने वीडियो में बताया, कि “वह एक लेखक हैं इसलिए उन्हें ‘हक मेहर’ के रूप में एक लाख की किताबें चाहिए. नायला का कहना है कि वह इस कुप्रथा को खत्म करना चाहती है. मुल्क में महंगाई काफी बढ़ गई है. अगर मुझ जैसे लोग इस कुप्रथा को खत्म नहीं करेंगे तो यह बढ़ती ही जाएगा. खासकर, मैं एक लेखिका हूं और मैं किताबों की कद्र नहीं करुंगी तो दूसरों से कुछ भी कैसे कह सकती हूं”.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मोना फारूक अहमद नामक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया. पहले तो महिला की बातों पर किसी को यकीन नहीं हुआ. लेकिन, अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को एक लाख 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और महिला की खूब सराहना कर रहे हैं.

Related posts

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से रेड लाइट पर गाड़ी बंद रखने की अपील की

Ajit Sinha

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नितीश पर साधा निशाना-देखें वीडियो

Ajit Sinha

जल्द जारी होगा बिजली सब्सिडी पाने के लिए मिस्ड कॉल नंबर-मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x