Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

गर्लफ्रेंड ने किया इग्नोर तो बदला लेने के लिए शख्स ने चलाई गोली, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल 10 मार्च की शाम 7:20 बजे दिल्ली पुलिस को सुभाष नगर इलाके में गोली चलने की सूचना मिली.21 साल की एक लड़की ने शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि उसके घर के बाहर सुरेश कादयान नाम का शख्स ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो कार से आया और दनादन फायरिंग की. कार सवार का मकसद फायरिंग करके उसकी दोस्त को दहशत में डालना था. लड़की के मुताबिक फायरिंग करने वाला शख्स उसकी दोस्त का प्रेमी रह चुका है. लड़की के मुताबिक जब उसकी दोस्त और सुरेश के बीच प्रेम सम्बंध था तो उसकी दोस्त ने सुरेश से कुछ पैसे भी लिए थे, जब ब्रेकअप हुआ था तो आरोपी लगातार पैसों की डिमांड भी कर रहा था.

दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की, स्कॉर्पियो गाड़ी के नम्बर के आधार पर आरोपी का मोबाइल नम्बर निकाला और सर्विलांस पर लेकर आरोपी को हरियाणा के झज्जर से पकड़ लिया.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रैंड से बदला लेना चाहता था.आरोपी का कहना था कि वो लगातार इग्नोर कर रही थी. कुछ दिन पहले गर्लफ्रैंड ने उसका मोबाइल नम्बर भी ब्लॉक कर दिया था, इस बात से आरोपी काफी गुस्से में आ गया.आरोपी सबसे पहले अपनी गर्लफ्रैंड के घर गया लेकिन वो घर पर नहीं थी, जिसके बाद आरोपी अपनी गर्लफ्रैंड की दोस्त के घर पहुंचा और दोनों को धमकी दी और दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.आरोपी सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी को अपनी लाइसेंसी पिस्टल देने वाले सुरेश के दोस्त पवन को भी गिरफ्तार किया गया. साथ ही स्कॉर्पियो कार बरामद कर सीज कर दी गई.

Related posts

नई दिल्ली: बीजेपी ने आज उत्तरप्रदेश में होने वाले विधान परिषद के चुनाव में चार उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 39 लाख रूपए की हुई लूट के मामले में क्राइम ब्रांच-48 की टीम ने किया अरेस्ट- एसीपी क्राइम अमन यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के आरोप में होमगार्ड के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!