Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फिल्ड कालोनी व ग्रीन वैली में तोड़ी ग्रीन बेल्ट व सड़कों पर बनी 16 दुकानें-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग द्वारा आज गुरुकुल स्थित ग्रीन वैली एंव ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित ओमेक्स सोसायटी के नजदीक जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस बीच ग्रीन वैली में आरडब्लूए के पूर्व पदाधिकारियों व वर्तमान पदाधिकारियों के बीच आपस में हल्की नौक झोंक भी हुई जिसे ग्रीन फिल्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज विष्णु दत्त ने संभाल लिया। शिकायत कर्ता हरिश अरोड़ा व आरडबलुए के आपसी मन मुटाव भी समाप्त हो गया। और आरडब्लूए को दो महीने का वक़्त दे दिया हैं अपने कार्यालय को कही और शिफ्ट करने के लिए। इस कार्रवाई को डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने आज भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया। ग्रीन वैली रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतीश गुप्ता ने कहा कि डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन्होनें कालोनी के हजारों लोगों का मान-सम्मान का ध्यान रखा और उन्हें दो महीने का वक़्त दिया। इस बीच में आरडब्लूए के कार्यालय को कहीं और शिफ्ट कर लेंगें। इस बीच में आपसी मन मुटाव भी पूरी तरह से खत्म कर लेंगें। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुकुल के समीप आरपीएस ग्रीन वैली के व्यापारियों ने एक शिकायत दी थी कि ग्रीन वैली रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन ने अपना कार्यालय पार्क की जमीन पर बनाया हुआ हैं,जोकि कानूनी नियम के मुताबिक गलत और अवैध हैं। शिकायत पर उन्होनें अपने टीम के साथ मौके का वह खुद मुआयना किया था। इसके बाद उन्होनें थोड़े दिन पूर्व में एक नोटिस आरडब्लूए को दिया था। जिसमें आरडब्लूए ने कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया था। इसी क्रम में आज वह अपने पूरे टीम के साथ एक विवादित बूथ व आरडब्लूए कार्यालय को तोड़ने लिए आए थे। और पहली कार्रवाई में उन्होनें सबसे पहले विवादित बूथ पर अपना बुल्डोजर चला कर तोड़ दिया। इस कार्रवाई के बीच कालोनी के लोगों में हलचल शुरू हो गई। इसके बाद शिकायत कर्ता हरिश अरोड़ा और आरडब्लूए के बीच सुलह हो गई और उन्हें लिखित तौर दो महीने का समय मांगा की अपने इस कार्यालय को कहीं और शिफ्ट कर लेंगें। जो उन्होनें आज आरडब्लूए के सभी पदाधिकारियों और कालोनी वासियों का मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए दे दिया हैं। 

उनका कहना हैं कि इसके बाद वह अपने पूरे टीम को लेकर दोपहर के लगभग तीन बजे ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित ओमेक्स सोसायटी के सामने ग्रीन बेल्ट व सड़क के ऊपर अवैध रूप से लगभग 15 दुकानें थी जिसमें रेस्टॉरेंट,कॉस्मेटिक के साथ कई अन्य सामानों की दुकानें पिछले कई सालों से लगा तार चलाई जा रही थी,जिसकी वजह से आमजनों को इन सड़कों से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आज इन सभी के सभी 15 दुकानों को दो अर्थमूभर मशीनों की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। और अब सड़कों की चौड़ाई काफी हद तक बढ़ गई। इस संबंध में वहां से गुजरने वाले कई लोगों से बात की गई तो उन लोगों ने कहा ने कहा कि डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग की इस कार्रवाई की काफी प्रशंसा की, और कहा कि ये कार्य बहुत पहले ही हो जाने चाहिए था पर कोई बात नहीं देर आए दुरुस्त आए। ये कार्य डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग ने बहुत बढ़िया कार्य किया हैं, जोकि सराहनीय योग्य हैं। इस कार्रवाई के दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता अज़रुद्दीन कर रहे थे। पुलिस बल का नेतृत्व विष्णु दत्त ग्रीन गिल्ड पुलिस चौकी इंचार्ज कर रहे थे 

Related posts

फरीदाबाद: दूध बिखरने पर दो बच्चों को पीटने, फिर कपडे उतार कर घर से बाहर करने,वीडियो बनाकर वायरल करने वाली मां अरेस्ट।

Ajit Sinha

देश की उन्नति के लिए मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरुरी: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेगा हैल्थ कैंप में करीब 300 पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवार वालो ने कराई जांच।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!