Athrav – Online News Portal
नोएडा

महिला दिवस पर आयोजित पिंक मैराथन में एक साथ दौड़ी हजारों महिलाएं,फ़िल्मी गानों पर जमकर की डांस -देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में महिला, युवती और लड़कियो ने अलग-अलग श्रेणी में भाग लिया। पहले तीन स्थानो पर आने वाले प्रतियोगियो को इनाम दिया  गया। नोएडा प्राधिकरण ने मैराथन के जरिए नोएडा को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने में योगदान देने की भी अपील की गई।

नोएडा स्टेडियम उस समय गुलाबी रंग से सराबोर हो गया जब हजारों की संख्या में महिला, युवती और लड़कियां महिला दिवस पर आयोजित पिंक मैराथन में हिस्सा लेने पहुंची, मैराथन सुबह 7 से 10 बजे तक आयोजित की गई। इसकी शुरुआत नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने हरी झंडी दिखा कर की। इस पिंक मैराथन में 14 साल से कम आयु की बच्चियों को 1 किमी, 14 से 30 साल की युवतियों को 2 किमी व 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए 2 किमी दौड़ करवाई गई। इस दौड़ में पहले पांच नंबर तक आने वाले को इनाम भी दिया गया।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण मिशन शक्ति को लेकर महिला सशक्तिकरण और महिला जागरूक के लिए चलाए  जा रहे अभियान के तहत आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। नोएडा प्राधिकरण ने मैराथन के जरिए नोएडा को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने में योगदान देने की भी अपील की गई। उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्राधिकरण के तरफ से लगातार किए  जा रहे है, प्राधिकरण ने शूटिंग प्रतियोगिता और स्ट्रीट लेबल पर कई कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित कर रहा है। आज पिंक मेट्रो स्टेशन पर भी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इस दौड़ में पहले पांच नंबर तक आने वाले को इनाम भी दिया गया। 

Related posts

यमुना विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2500 करोड़ की 250 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया.

Ajit Sinha

रफ्तार का यह जुनून एक हंसते-खेलते परिवार पर भारी पड़ा ट्रक और वैगनआर कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!