Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सत्यपाल नरवत के नेतृत्व में आज पलवल में चल रहे किसानो के अनिश्चितकालीन धरने में सम्मिलित हुए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: खेडी कलां गाँव के किसानो का प्रतिनिधिमंडल सत्यपाल नरवत के नेतृत्व में आज पलवल में चल रहे किसानो के अनिश्चितकालीन धरने में सम्मिलित हुए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से नवल सिंह, बाबू कल्याण, राम किसन, दान सिंह, जगदीश,महेंदर, फूलसिंह, रामरतन पत्रकार, प्रकाश चंद, ब्रहम पाल, रोबिन, मोहनलाल, शामिल थे। वहा पर उन्होंने खेडी कलां गाँव की तरफ से 51000/- रुपए की राशी आर्थिक मदद केतौर पर सयुंक्त किसान संघर्ष समिति पलवल को भेंट की। 

किसान नेता सत्यपाल नर्वत व नवल सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि खेडी कलां के किसान केन्द्र सरकार द्वारा थोपे गए  तीनो कृषि कानूनों का विरोध करते हे और शांतिपूर्वक चल रहे धरने का समर्थन करते हें, उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि सरकार हठधर्मिता छोड़ करकिसानो से बातचीत करे।  बातचीत से ही समाधान निकलेगा।  अन्न दाता के धेर्य की परीक्षा न ले सरकार।  किसानो ने भी भाजपा को वोट दिया हें तभी सरकार बनी हे, हिटलर शाही निति अपनाकर कोई रविंदर नाथ टेगौर अथवा विवेकानन्द नहीं बन सकता।  उन जैसा बनने के लिए उनके जैसा व्यवहार व निति अपनानी होगी।  आज सरकार किसानो की प्रति सवेदन्हीनता का परिचय दे रही है।  चुनावो में इन्ही किसानो के पास वोट मांगने आएंगे तब देश का किसान भी ईट का जवाब पत्थर से देगा।  देश का किसान इस वक़्तको भूलेगा नहीं और आन्दोलन के दोरान शहीद हुए  किसानो की सहादत को व्यर्थ नहींजाने देंगे।  

Related posts

थार गाड़ी से टक्कर में हुई महिला की मौत, आरोपित सचिन थार गाड़ी सहित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सेक्टर -10 में अवैध रूप से बनाई जा रही निर्माणधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स के बेसमेंट को तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रान्सफर पोलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर एक्शन के माध्यम से ए.सी.एस पॉवर के नाम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!