Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: राहुल तेवतिया का भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल होना गर्व व गौरव की बात : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के युवा क्रिकेट खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने भारतीय टी-20 टीम में शामिल होकर फरीदाबाद व हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिए गर्व व गौरव की बात है। केंद्रीय राज्यमंत्री मंगलवार को राहुल तेवतिया के सेक्टर-8 स्थित घर जाकर उन्हें बधाई दे रहे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के बेटे और हमारे फरीदाबाद की शान राहुल तेवतिया की बल्लेबाजी ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है। उन्होंने एक ओवर में जब पांच छक्के जड़े तो उनमें युवराज सिंह की छवि साफ दिखाई दी। उनहेंने कहा कि मेरी यह दिल से इच्छा थी कि यह युवा खिलाड़ी देश की किक्रेट टीम में खेले। आज इसने इन हसरतों को पूरा किया और देश की टी-20 टीम में अपने प्रदर्शन की बदौलत अपना स्थान हासिल किया। उन्होंने राहुल तेवतिया के पिता कृष्ण पाल तेवतिया को मिठाई खिलाई व परिवार के सभी सदस्यों को राहुल के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कृष्णपाल एडवोकेट, राजेश सरपंच, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, कर्मबीर शर्मा, रतन लाल तेवतिया, धर्मवीर तेवतिया ,सत्यवीर मलिक, विनय सिंह, मनोज तेवतिया, सुधीर पन्नू, संदीप पाराशर एडवोकेट, ज्योति शर्मा एडवोकेट, मुकेश वर्मा एडवोकेट, अजय पन्नू, परसा मान, सूर्या मान व युधिष्ठिर शर्मा एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस समारोह,सेक्टर -12 में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

Ajit Sinha

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के एक मामले में 3 आरोपित पकड़े गए है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शुभम अग्रवाल बोले, ग्रीन फील्ड में अपने बुजुर्ग पिता के लिए बना रहे घर और ऑफिस, लोग कर रहे है फोन करके ब्लैकमेल। ,

Ajit Sinha
error: Content is protected !!