Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज अर्ध कुंभ के लिए 10000 लीटर पवित्र यमुना जल व 2000 प्लास्टिक केन वृन्दावन भेजा-देखें वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सागर सिनेमा, सेक्टर -16 स्थित अपने कार्यालय के प्रांगण से हरी झंडी दिखा कर पवित्र यमुना जल वृन्दावन के लिए रवाना किया। आज पहली खेप में 10000 लीटर पवित्र यमुना जल व 2000 प्लास्टिक के केन दो गाड़ियों में भेजे गए  हैं। इसके अतिरिक्त और भी जरुरत होगी तो वह भी भेजा जाएगा। इस अर्ध कुम्भ के समय फरीदाबाद से गंगा स्नान करने वालों लोगों के लिए 100 बसों की व्यवस्था की गई हैं, इसके लिए वह लोग अपना रजिस्टेशन सागर सिनेमा कार्यालय से करवा सकतें हैं।  

पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बातचीत करते हुए कहा कि जैसा की सभी को मालूम हैं कि प्रत्येक 12 साल के बाद अर्ध कुम्भ आता हैं। इस दौरान लोग गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगा कर स्नान और पूजा अर्चना करते हैं। इस बार हरिद्वार में होने वाले अर्ध कुम्भ में जो महात्मा लोग देश के कोने -कोने से और अलग -अलग अखाड़ों से आएंगें। और उन्हें अभी वृन्दावन लगने वाले अर्ध कुंभ में साधु -संतों के लिए आच्छमन और स्थान को पवित्र करने के लिए पवित्र यमुना जल की जरुरत होती हैं, इसके लिए उन्होनें आज पवित्र यमुना जल वृन्दावन, मथुरा के लिए रवाना किया गया हैं। 

उनका कहना हैं कि यह यमुना जल हथनीकुंड से मंगाया गया हैं,अभी शुरूआती दौड़ में दस हजार लीटर पवित्र यमुना जल हैं और 2000 प्लास्टिक के केन हैं, प्रत्येक अखाड़ों के महात्माओं व मंदिरों में पवित्र यमुना जल पहुंच सकें, इसके लिए वह प्रयासरत हैं।

उनका कहना हैं कि और भी पवित्र यमुना जल की जरुरत होगी तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि फरीदाबाद – मथुरा के यमुना नदी में ज्यादा साफ़ पानी नहीं हैं और मथुरा के यमुना नदी में तो बिल्कुल ही पानी नहीं हैं। इस लिए उन्होनें इस पवित्र यमुना जल की व्यवस्था हथनीकुंड से की हैं। उन्होनें यह भी कहा कि अर्ध कुम्भ के दौरान जो भी फरीदाबाद के लोग गंगा स्नान करना चाहते हैं, उसके लिए उन्होनें 100 बसों की व्यवस्था की हैं, उसके लिए उनके कार्यालय पर रजिस्टेशन का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। उनके आने- जाने और ठहरने व खाने पीने की फ़िक्र करने की जरुरत नहीं हैं वह सब उनकी संस्था करेगीं 

इस मौके पर पार्षद नरेश नंबरदार का कहना हैं कि हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल जब प्रदेश में मंत्री थे तब भी फरीदाबाद के लोगों को माता वैष्णो देवी , हरिद्वार में गंगा स्नान व शिरडी के साईं बाबा आदि महत्वपूर्ण स्थानों के अपने खर्चों पर यात्रा करवाई थी, अब वह मंत्री नहीं हैं तब भी उनकी आस्था में कोई कमी नहीं हुई हैं। ऐसे पुनीत कार्य जब भी वह करते हैं वह उनके साथ हमेशा कदम से कदम मिला कर चलते हैं, यह ऐसा कार्य करके विपुल गोयल जी के साथ मुझे जो शकुन मिलती हैं,  उसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। 

   

Related posts

फरीदाबाद: मानव तस्करी संगीन अपराध – रेनू भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में ऊंची- नीचे सड़क के बीच फंसी ये कार, इसकी वजह से जाम में फंसी कई बड़ी -बड़ी गाड़ियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देशभक्ति के नारों से गुंजयमान हुआ जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!