Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कई राज्यो की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके सुपर चोर संजय पहाड़िया को पुलिस ने दो साथियों संग किया अरेस्ट  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अपनी हैरतअंगेज चोरियों से कई राज्यो की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके सुपर चोर संजय पहाड़िया को नोएडा कोतवाली सैक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-6 में शनिवार को चेकिंग के दौरान उसके दो अन्य साथियो के साथ गिरफ्तार किया है। संजय पर दिल्ली-एनसीआर थानों में लगभग 52 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से चांदी के बर्तन, जेवरात, घरों के ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार, इंटरनेट डोंगल, आठ मोबाइल, डेढ़ लाख की घड़ी, 10 हजार रुपये, दो तमंचे और चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली एक्सयूवी गाड़ी बरामद की है। डीसीपी नोएडा ने आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हज़ार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस की गिरफ्त खड़े संगम विहार दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया के साथ नांगलोई दिल्ली निवासी जावेद और संगम विहार दिल्ली निवासी सुरेश हैं। ये तीनों शातिर किस्म के चोरों है विभिन्न राज्यो में चोरी के दो सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। आरोपित संजय पर दिल्ली-एनसीआर थानों में लगभग 52 मुकदमे दर्ज हैं। जावेद पर सात और सुरेश उर्फ चचा पर 6 मुकदमे हैं। इन तीनों को पुलिस टीम सेक्टर-6 चौकी के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस के अनुसार जब पुलिस ने एक एक्सयूवी गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें से चोरी का माल मिला जिसके बाद तीनों बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी नोएडा ने बताया कि आरोपितों  ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे चोरी करने के लिए पॉश सोसाइटी को चुनते थे। सभी अभियुक्त अपना फोन बंद कर इंटरनेट डोंगल की मदद से वाई-फाई से कनैक्ट हो जाते थे। इसके बाद आरोपित अपनी लग्जरी गाड़ियों पर बार एसोसिएशन के स्टीकर लगाकर सोसाइटी में पहुंचते थे। सोसाइटी में घुसकर आरओ लगवाने के नाम पर घरों में जाकर पता करते है कि कौन सा घर बंद है। जिस घर के बंद होने का उन्हे यकीन हो जाता था तो गिरोह के अन्य सदस्य वहां चोरी करते थे। दसवीं पास यह चोर संजय पहाड़िया फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलता है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश को पहले भी दिल्ली सहित कई अन्य स्थानों पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Related posts

सीजेपी के उग्र प्रदर्शन में 118 पुलिस अधिकारी व कर्मी, 70 प्रदर्शनकारी घायल, 20 सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़, 70 प्रदर्शनकारी पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ, अंबाला की टीम ने आज आतंकी शमशेर सिंह को 1.3 kg RDX (Explosive) के साथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

सारण एरिया से अपहरण करके योगेश की हत्या करने के मामले में 4 आरोपियों को खुर्जा पुलिस की सहायता से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!