Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस की सजग रहने की अपील: कोविड 19 वैक्सीनेशन पंजीकरण की काॅल आए तो हो जाएं से सावधान: एडीजीपी विर्क 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने आज कोविड-19 के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के मद्देनजर नागरिकों को साइबर जालसाजों से सावधान रहने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे धोखेबाज कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर लोगों से ठगी कर सकते हैं। अतिरिक्त पुलिस महा- निदेशक (कानून व्यवस्था), हरियाणा, नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि ऑनलाइन  ठगी या साइबर फ्राॅड करने वाले किसी भी स्थिति को भुनाने के लिए कोई भी नया तरीका अपना सकते हैं। ऐसे में  जालसाज नागरिकों को फोन कॉल, ईमेल व व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से धोखा दे सकते हैं।
           
साइबर ठगी के तरीके का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जालसाज कोरोना वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों को फोन कॉल कर रहे हैं। इस के साथ ही, कोविड-19 वैक्सीन पंजीकरण के नाम पर संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि आधार नंबर, ईमेल आदि की भी मांग की जा रही है। साइबर जालसाज आधार नंबर को प्रमाणित करने के लिए ओटीपी साझा करने की बात भी कहते हैं। काॅल आने पर जैसे ही ओटीपी शेयर किया जाता है तो आधार-लिंक्ड बैंक खाते से पैसो की धोखाधड़ी हो जाती है।
पुलिस की अपील
             
विर्क ने नागरिकों को सजगता के साथ सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे ’कोविड वैक्सीन पंजीकरण’ के लिए किसी भी फोन कॉल को अटैंड न करते हुए बैंक अकांउट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। नागरिक साइबर ठगों से अलर्ट रहें तथा कोविड-19 टीकाकरण के लिए केवल सरकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमोदित या जारी किए गए मोबाइल एप्लिकेशन का ही उपयोग करें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की

Ajit Sinha

पश्चिमी कमान के सेना कमांडर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: होली के पावन त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस महानिदेशक ने आमजन से की अपील

Ajit Sinha
error: Content is protected !!