Athrav – Online News Portal
नोएडा

पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के एक कैंटीन में एक के बाद एक 3 गैस सिलिंडर फटने के कारण लगी भयंकर आग – देखें वीडियो। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी थाना क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव के पास पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के कर्मचारियों का खाना बनाने वाली कैंटीन में सिलिंडर फटने से भयंकर आग गई। और इस धमाके की वजह से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुन कर आस पास के लोगों  ने इस घटना की सूचना पुलिस को  दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों झुलसे हुए लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडियों ने करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

सिलेंडर फटने से हुए  धमाके के साथ  फैलती हुई आग से अचानक मची अफरा-तफरी का ये दृश्य पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के कर्मचारियों का खाना बनाने वाली कैंटीन का है। पुलिस के अनुसार, गांव बील अकबरपुर के पास रामकरण के मकान में टोल कर्मचारियों के खाना बनाने के लिए कैंटीन बनी है। इस कैंटीन में राम सिंह और बहादुर सिंह खाना बनाने का कार्य करते  हैं। शुक्रवार देर शाम दोनों आपस में मिल कर खाना बना रहे थे। और कुछ टोल कर्मचारी कैंटीन में बैठे हुए थे। अचानक एक -एक कर तीनों सिलिंडर फट गए और कैंटीन में आग लग गई।

रामसिंह और बहादुर सिंह आग की चपेट में आ कर झुलस गए। एडीसीपी विशाल पांडे का कहना है झुलसे हुए कर्मचारियों  को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। फायर बिग्रेड की गाडियों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कैंटीन पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। आग लागने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

बिजली के मीटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग,फंसे कई कर्मचारी, 25 फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी-वीडियो।

Ajit Sinha

हिस्ट्रीशीटर का हत्यारा व 25 हज़ार का इनामी शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: 15 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!