Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:आशियाना बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक पानी की टंकी में एक मासूम बच्चे की डुबों कर हत्या, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शुक्रवार की रात सेक्टर -56 स्थित आशियाना बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक पानी की टंकी में एक मासूम बच्चे की डुबों कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शवगृह रखवा दिया हैं। आज इस बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं। अभी इस केस में जांच की जा रही हैं। 

एसएचओ अनिल कुमार का कहना हैं कि शुक्रवार देर शाम लगभग 7 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर – 56 स्थित आशियाना बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक पानी की टंकी में एक मासूम बच्चे की डुबों कर  हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। इस सूचना को मिलते ही वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए । इस वारदात की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान उन्हें पता चला की शान मोहम्मद चिकन -मीट बेचने का कारोबार करता हैं। उसका दो साल बच्चा अदनान दोपहर  के 3 बजे से गायब हैं। इसके बाद अदनान को उसके माता – पिता ने अपने स्तर पर काफी तलाश की पर अदनान कहीं नहीं मिला। शाम को जब वह लोग अदनान को तलाशते हुए चौथी मंजिल के पानी की टंकी को चेक किया तो उसमें अदनान पानी में डूबा और मृत पड़ा था। उनका कहना हैं कि अदनान तो सीढ़ियों पर चढ़ जाता था पर पानी के टंकी में कैसे पहुंचा ये जांच का बिषय है , क्यूंकि टंकी की ऊंचाई लगभग ढाई फुट हैं।

ये बच्चा अदनान उस पर किसी भी सूरत में  चढ़ नहीं सकता हैं। ऐसे में पानी के अंदर में कैसे पहुंचा ये बड़ा सवाल हैं। उनका कहना हैं कि पीड़ित शान मोहम्मद ने दर्ज शिकायत में कहा हैं कि उस के बेटे अदनान को किसी हत्या करके पानी की टंकी में डाल दिया हैं। इस शिकायत पर उन्होनें भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। उनका कहना हैं कि अदनान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।   

Related posts

पोस्टिंग बदलवाने के नाम पर ₹4,000 रिश्वत लेते होमगार्ड, सेंटर कमांडर की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha

ग्रुप-ए और ग्रुप-बी पदों के लिए नियुक्ति प्राधिकारियों को एचपीएससी पोर्टल के माध्यम से अपने मांग पत्र अपलोड

Ajit Sinha

शहरी और ग्रामीण  क्षेत्रों में, सभी स्टैंडअलोन दुकानें, पड़ोस की दुकानें और आवासीय परिसरों में दुकानों को खोलने की अनुमति हैं: डीसी 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!