Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 फरवरी : यशपाल यादव 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त यशपाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार महिला सशक्तिकरण केलिए नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी इच्छुक महिलाएं इस पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वो 06 फरवरी 2021 तक अपने आवेदन जिला फरीदाबाद सेक्टर-15ए स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व्यक्तियों, समूहों और संस्थानों के लिए है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवार की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं संस्थानों का न्यूनतम 5 वर्षीय प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए विभागीय पोर्टल www.narishaktipuraskar.wcd.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हर सरकार का नैतिक दायित्व : दीपक बावरिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 के इनामी आरोपी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन, 45 में से 32 केसों को निपटाया,बंदियों को छोड़ने का आदेश ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!