Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर अग्रसेन कॉलेज के पास वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।  घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, अवैध असलाह सहित कुछ जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े घायल बदमाश की पहचान सोमीन के रूप में हुई है। सोमीन दादरी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है जो अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घुम रहा था। वही दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पर पुलिस टीम वाहनो चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवारों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, तो ये दोनों भागने लगे पुलिस ने इन दोनो का पीछा किया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी और बाइक को अग्रसेन कालेज की ओर मोड दिया जहां पुलिस ने इन्हे घेर किया जबाबी फायरिंग की। अग्रसेन कालेज के मैदान पर पुलिस और बदमाशो के बीच पाँच मिनट फायरिंग हुई इस दौरान सोमीन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि इसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश सोमीन हिस्ट्रीशीटर व इसका साथी मिलकर लूट, हत्या, डकैती जैसे वारदातों को अंजाम देता था। सोमीन पर करीब ढाई दर्जन मुकद्दमे दर्ज है और यह वांछित पर चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने घायल सोमीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। और फरार साथी की तलाशी की जा रही है। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, अवैध असलाह सहित कुछ जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए है।

Related posts

फरीदाबाद: दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी, एक आरोपित पकड़ा गया, दूसरा फरार।

Ajit Sinha

ऑपरेशन क्लीन: दो एनकाउंटर, दो इनामी समेत 3 बदमाश घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद के 11 और गुरुग्राम पुलिस के 5 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई पार्टी आयोजित की गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!