Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज फिर से 17 जिलों में इंटरनेट सेवाओं बंद करने की अवधि अगले 24 घंटों के लिए और बढ़ा दी हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद,रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, पलवल और झज्जर जिलों में वॉयस कॉल को छोडकऱ इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), सभी एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोडकऱ) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को बंद करने की अवधि 31 जनवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बढ़ा दी है।        

इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बीएसएनएल (हरियाणा अधिकार क्षेत्र) सहित हरियाणा की सभी टेलिकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये आदेश क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा तो वह संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से दुष्प्रचार और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।

Related posts

चंडीगढ़ : उद्योग मंत्री विपुल गोयल के प्रोजेक्ट “पंछी” की शुरूआत करेंगी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायत आम चुनाव -2022 में प्रलोभन से दूरी बनाते हुए भयमुक्त होकर करें प्रजातंत्र के पर्व पर मतदान : डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा: 25000 रूपए का इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!