Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस द्वारा जारी यातायात एडवाइजरी,26 जनवरी 2021 के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ:गणतंत्र दिवस और प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर, यात्रियों को 25 से 27 जनवरी 2021 तक करनाल से दिल्ली और रोहतक से दिल्ली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यातायात संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा। केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित होगा और इन तारीखों पर कुंडली, असौधा और बादली में इंटरचेंजेस पर यातायात आवागमन सुलभ नहीं होगा।

इसलिए सभी यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए 25 से 27 जनवरी 2021 तक इन मार्गों का उपयोग न करने की सलाह दी जा रही है।
विभिन्न किसान संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह और प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार, हरियाणा में नागरिक और पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कानून व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।  

Related posts

फरीदाबाद : सीएम मनोहर लाल खटटर रविवार के दिन शहर को करोड़ों की सौगात भी देंगें और लोगों की समस्याएं को भी दूर करेंगें।

Ajit Sinha

गर्भवती महिला का पैर फिसला, प्रथम तल से गिरी नीचे, नवजात की हालत नाजुक

Ajit Sinha

लगभग सवा महीने में बिजली उपभोक्ताओं के शिकायतों के निवारण हेतु लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आई है: बिजली मंत्री 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!