Athrav – Online News Portal
मनोरंजन मुंबई

लॉकडाउन के बाद फिर से काम करने से बहोत खुश हूँ: अभिनेता रुद्र कौशिश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मुंबई:अभिनेता रुद्र कौशिश पिछले एक दशक से अधिक समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने उसके विभिन्न पहलुओं को देखा है-भूमिका में काम करने वाले अभिनेता से लेकर अब निर्माता बनने तक। रुद्र को आखिरी बार ‘दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ’ में देखा गया था और प्रशंसक उनके लिए कुछ नई श्रृंखला में छोटे पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे थे। 2021 उनके लिए एक खुश खबर लेकर आया की वह स्टार भारत पर ‘तेरी लाडली मे’ के कलाकारों में शामिल हो गए।

सेट पर वापस जाने और न्यू नार्मल में काम करने के बारे में बात करते हुए, वह कहते हैं, “मैं खुद को धन्य महसूस करता हूँ, भगवान दयालु हैं! मैं 10 महीने के बाद उसी सेट पर फिर से काम शुरू कर रहा हूँ, जहां मैंने अपना आखिरी शॉट COVID-19 महामारी से पहले शूट किया था। शो बदल गया है, लेकिन सेट वही है। इससे पहले, मैं ‘दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ’ की शूटिंग कर रहा था और अब, ‘तेरी लाडली में’ के लिये शूट कर रहा हूँ। लॉकडाउन के पहले और अभी के माहोल मे बहुत फर्क है, पहले की तुलना में सेट पर कम लोगों दिखते हैं। इसके अलावा, हर किसी ने मास्क, पीपीई किट आदि पहना होता है। शुरुआती कुछ दिनों तक, मास्क पहनने वाले लोगों को पहचानना मुश्किल था, हालांकि, अब धीरे-धीरे हमें इसकी आदत पड़ गई है और सेट पर लोगों की पहचान कर सकते हैं। ”

अभिनेता-निर्माता रुद्र कौशिश ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीमे आने से पहले सीआरपीएफ में 12 वर्षों तक काम किया है।

“मैं शो में मुख्य महिला करैक्टर के अमीर पिता की भूमिका निभा रहा हूं। भूमिका सकारात्मक है – आशावाद से भरी है। हालाँकि, हम सभी जानते हैं कि दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार सीरियल के पात्रों को ढाला जाता है। इसीलिए में इस मंच पे अलग अलग भूमिकाये निभाने और नयी चीज़े सिखने के लिए तैयार हूँ। मेरे पिछले सीरियल में मैंने एक गरीब पिता का करैक्टर निभाया था जो मेरे अभी के करैक्टर से पूरी तरह विपरीत है” रूद्र ने कहा ।

Related posts

फिल्म बजरंगी की मुन्नी हर्षाली मल्होत्रा ने ‘सेल्फिश दिल’ टूटने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंजाबी सिंगर सुखविंदर सुखी के गाने पर पार्षद वीरेंद्र भड़ाना सहित हजारों लोग जमकर नाचे, वीडियो देख आप भी नाचने लगेंगे।

Ajit Sinha

सूरजकुंड मेले की नोडल अधिकारी एवं एडीसी अपराजिता ने सूरजकुंड शिल्प मेले की तैयारियों का लिया जायज़ा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!