Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आज 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंस, कई के खिलाफ विभागीय करवाई की।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने आज सायं 4.15 बजे रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा,पंचकुला के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और तीन कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। इसके अलावा,दो कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए निर्देश भी दिए। आज किए गए औचक निरीक्षण के दौरान रिकार्ड के रख-रखाव व सफाई में पाई गई कमी के कारण तीन कर्मचारियों शुगर मिल शाखा के सहायक गमनदीप, लेखा परीक्षा शाखा के सेवादार कुलविन्दर सिंह व बजट शाखा के सेवादार सुमित दलाल को निलम्बित करने के आदेश दिए।

इसके अलावा,उन्होंने आरसीएस की निजी सचिव श्रीमति सुमन रानी के विरुद्ध स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर न बनाए जाने के पर अनुशासनात्मक कार्र वाई किए जाने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार, कार्यालय में स्थित आई.सी.डी.पी. शाखा में पदस्थ पुनर्नियुक्त सहायक टेकचन्द नैन को अनुपस्थित पाए जाने व रिकार्ड फाईल्स को वर्ष-2019 से लम्बित रखने का दोषी पाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कार्यालय की सभी शाखाओं के भौतिक निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व रिकार्ड के रख-रखाव को उचित स्तर का नहीं पाया जबकि कुछ शाखाओं के कार्य को मंत्री ने सराहा। उन्होंने रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां हरियाणा श्री आरएस.वर्मा को यह निर्देश भी दिए कि भवन के रख-रखाव के बारे में उचित निर्णय लेते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाए।  

Related posts

आपदा की इस घड़ी में गरीबों के लिए मसीहा बनी खाकी,4 लाख 50 हजार जरूरत मंदों को प्रदान की भोजन की सुविधा

Ajit Sinha

फरीदाबाद निवासी महिला से साढ़े 5 लाख की ठगी करने वाले एटीएम ठगों को स्टेट क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचसीएस अफसरों को 30 अप्रैल तक भरनी होगी प्रॉपर्टी रिटर्न

Ajit Sinha
error: Content is protected !!