Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: एक्सिस बैंक में कैश डालने वाले एक इंजिनियर व फरीदाबाद का एक शख्स सहित 4 लोगों ने 4 चार लाख की चोरी, अरेस्ट।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के कापसहेड़ा थाना पुलिस ने चार ऐसे अपराधी को अरेस्ट किया हैं जो एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन में लाखों डालने का ड्रामा रच कर लाखों रूपए चोरी कर लिए। इसमें M/S कैश मैनेजमेंट सर्विस और M/Sनेशनल कैश रजिस्टर नामक दो कंपनियों के एक इंजिनियर व 3 अन्य आरोपित कर्मचारी हैं। पुलिस की माने तो इन आरोपितों के पास से चोरी किए गए 4 लाख रूपए नकद बरामद कर लिया गया हैं। 

पुलिस बतातें हैं कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम दीपक निवासी विष्णु कालोनी,बल्ल्भगढ़ ,फरीदाबाद, सत्यजीत निवासी मुंगेर, बिहार, कृष्ण सिंह निवासी भिवानी, हरियाणा व मनोज निवासी भिवानी, हरियाणा  हैं। ये चारों आरोपित  M/S कैश मैनेजमेंट सर्विस और M/Sनेशनल कैश रजिस्टर में नौकरी करते थे। इन चारों आरोपितों ने एक मत होकर एक्सिस बैंक में कैश 8 लाख रूपए डालने के लिए गए थे। इनमें से एटीएम मशीन में 4 लाख रूपए डाले और बाकि के 4   रूपए चोरी कर लिए व एटीएम मशीन में सबूत नष्ट करने के नियत से उसका हार्डडिस्क व अन्य पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ की हैं। जांच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ की मनोज बी। टेक किया हुआ हैं और ये टीम लीडर हैं और इस वारदात का मास्टरमाइंड हैं। इस वारदात की शिकायत कापसहेड़ा थाना पुलिस को बीते 15 दिसंबर -2020 को मिली थी।  

Related posts

रियल एस्टेट कारोबारी अनिल मिठास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने एक अरब रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया।

Ajit Sinha

ससुराल वालो के ताने और दबाव के कारण, रानी ने नवजात को किया था चोरी, बच्चा सकुशल बरामद

Ajit Sinha

मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी तथा दो कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप में किया मामला दर्ज, दो अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!