Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली हरियाणा

रेलमंत्री पियूष गोयल ने करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय ने सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही, कैथल में 4 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्माण की भी रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक कर हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं की स्वीकृति दी। बैठक में रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए  मनोहर लाल ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। रोहतक की भांति कैथल में भी 4 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्मित किए जाने के संदर्भ में रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि पंचकूला रेलवे स्टेशन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की भांति विकसित किया जाएगा। रोहतक में एलीवेटीड रेलवे लाइन के नीचे हरियाणा के लोक निर्माण विभाग द्वारा सडक़ बनाने की अनुमति दी गई है। रोहतक रेलवे स्टेशन के  मालगाडिय़ों  के शेड को लाहली स्थानांतरित किए जाने के लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसके अलावा भिवानी से हरिद्वार जाने वाली सवारी रेलगाड़ी का कलानौर में हाल्ट के लिए स्वीकृति दी गई है। 

Related posts

कॉमनवेल्थ खेलों की अंतर्राष्ट्रीय मेजबानी के अवसर में हरियाणा की अनदेखी न करे सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

पीछा करो’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेने के मामले में निजी व्यक्ति गिरफ्तार।

Ajit Sinha

यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेट किया गया: जे पी नड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!