Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सिविल इंजीनियर को लूटने वाले लूटेरो के साथ पुलिस की मुठ भेड़, दो बदमाश घायल,एक को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली फेज 3 पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान पुस्ता रोड डूब क्षेत्र गढ़ी चौखंडी पर स्कूटी सवार बदमाशों  के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद घायल हो गए, जबकि मौके से फरार हुए एक बदमाश को थाना बिसरख क्षेत्र से कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, उनके कब्जे सिविल इंजीनियर के साथ हुई लूट का मोबाइल फोन और स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
 
पुलिस की गिरफ्त मे इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे इन घायल बदमाशों के नाम  दीपांशु और प्रदीप ठाकुर है। इनके तीसरे साथी अंकित को पुलिस ने थाना बिसरख क्षेत्र से कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों शातिर किस्म के अपराधी है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाना फेज -3 कि टीम पुलिस पर्थला चौक के पास चेकिंग कर रही थी।  तभी एक स्कूटी आई, जिसको 25 दिसम्बर को बहलोलपुर से सिविल इंजीनियर से  लूटा गया था। पुलिस ने जब स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों को रोकने कि कोशिश की गई, तो बदमाश पूस्ता की तरफ भागे जब पुलिस ने उनका पीछा किया,  तो उन्होंने पुलिस फायरिंग कर दी। पुलिस कि जवाबी फायरिंग की स्कूटी पर सवार तीन लोग में से दो दीपांशु और प्रदीप ठाकुर गोली लगने से घायल हो गए । जबकि अंकित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसे पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

अंकुर अग्रवाल ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये शातिर किस्म के बदमाश है।  इन पर थाना -58 और थाना लोनी पर लूट के कई मुकदमे दर्ज है। थाना फेज -3 में भी मुकदमा दर्ज है। 25 दिसम्बर को बहलोलपुर से सिविल इंजीनियर से  लूटा गया मोबाइल फोन, स्कूटी बरामद हो गया है।  कैश दो तमंचे और करतूस बरामद हुआ है। इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल की जा रही है।  

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 1 माह में 36 मोस्टवांटेड सहित 1625 बदमाशों को किया गिरफ्तार-डीजीपी

Ajit Sinha

नए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा 25 अगस्त को पत्रकारों को संबोधित करेंगें।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज “एचपीएससी” बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ चालान किया पेश है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!