Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अब शिकायतकर्ता महीने के अंतिम शनिवार और रविवार को जान सकेंगे अपनी शिकायत के संबंध में : डीसीपी 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने जनता की सुविधा के लिए पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए थानों में दर्ज शिकायत-केस का स्टेटस उपलब्ध कराने के दिशा- निर्देश जारी किए हैं।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रायः देखने मे आता है कि शिकायतकर्ता को उसके द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई  की जानकारी के बारे में मालूम नहीं होता है।

शिकायतकर्ता को इस संबंध में नहीं पता होता है कि उसने जो शिकायत दी है उस पर मुकदमा दर्ज हुआ है या नहीं, आरोपित अरेस्ट हुए हैं या नहीं, चालान कोर्ट में पेश कब तक होगा, चोरी हुई प्रॉपर्टी बरामद हुई है कि नहीं, इत्यादि के संबंध में जानने के लिए जानिए अपनी शिकायत-केस का स्टेटस प्रोग्राम शुरू किया गया। पुलिस महानिदेशक के आदेश के मुताबिक जनता के लिए शुरू की गई सुविधा जानिए अपनी शिकायत-केस का स्टेटस के अनुसार अब शिकायतकर्ता /पीडित अपने केस की वर्तमान स्थिति जानने के लिए प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार और रविवार को समय करीब 9 से 11 बजे तक अपने इलाके के थानो मे जाकर अपनी शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई /प्रगति के बारे मे जान सकते है। सम्बंधित थाना प्रबंधक/मोहरर थाना/अनुसंधानकर्ता, शिकायतकर्ता को जानकारी उपल्बध कराएंगें ।

नोटः- यह सुविधा उन सभी शिकायतकर्ता/पीडित के लिए है जिनका फरीदाबाद में किसी भी थाने में केस दर्ज है। वह प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार और रविवार को 09 से 11 बजे तक सम्बंधित थाना में पहुॅचकर अपने केस का स्टेटस जान सकते है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑनलाइन ठगी के 40 वारदात करने के आरोपित को किया अरेस्ट  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आगामी 26 जनवरी को किसान मुख्यमंत्री के साथ-साथ किसी भी मंत्री व विधायक को झंडा फहराने नहीं देंगे-अवतार 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नैशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस कॉनक्लेव 2017 में पहुंचे मीडिया के दिग्गज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!