Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज 7 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को किया अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने जींद जिले में अफीम की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7 किलो 146 ग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि किनाना के पास से गिरफ्तार किए  गए व्यक्तियों की पहचान जींद के सतीश और टोहाना निवासी बलविंदर के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने नाका लगाकर इन दोनों को दबोच लिया। दोनों संदिग्ध व्यक्ति जुलाना से जींद की तरफ आ रहे थे। सतीश के पास से 2 किलो 56 ग्राम और बलविंदर के पास से 5 किलो 90 ग्राम अफीम बरामद की गई।    

Related posts

नहीं थम रहा है नोएडा में रोडरेज का मामला, बाइक टच होने पर युवक ने उबर बाइक चालक को बुरी तरह पीटा-अरेस्ट

Ajit Sinha

10 और 5 रुपये में मिलेगा खाना, नही रहना पड़ेगा भूखे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 20 साल पुराने विश्वासी नौकर ने अपने डॉक्टर मालिक के घर से कर ली 17 लाख रुपए की चोरी-पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!