Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि 28 फरवरी 2021 तक बढाए  जाने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए 1 नवंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक का समय दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान पेंशनर्स को पेंशन संवितरण प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पेंशन का भुगतान जारी रहेगा। इसके अलावा पेंशनर्स को अपने परिवार पहचान पत्र का डाटा भी 15 जनवरी 2021 तक अपडेट करने को कहा गया है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस के दिग्गज नेता जनार्दन द्धिवेदी से विधायक नीरज शर्मा ने लिए राजनीति के गुरुमंत्र

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज डीएचबीवीएन के एसडीओ अवनीत भारद्वाज को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल वाजपेयी की जयंती पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!