Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिले में चल रहे किसान आंदोलन के तहत कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एडीजीपी आलोक कुमार रॉय फरीदाबाद पहुंचे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिले में चल रहे किसान आंदोलन के तहत कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पुलिस विभाग के एडीजीपी आलोक कुमार रॉय फरीदाबाद पहुंचे। आलोक कुमार रॉय ने फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह तथा सभी जॉनो के पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ बैठक कर जिले की शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने बताया कि फरीदाबाद जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और किसी भी प्रकार का उपद्रव घटित नहीं हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों को फरीदाबाद के दिल्ली व पलवल की सीमाओं से लगते सभी बॉर्डर जिसमें सीकरी, पहलादपुर, छाँयसा व  बदरपुर शामिल है पर तैनात किया गया है। 

3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को बॉर्डर से लगते एरिया व पुलिस नाकों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। एडीजीपी आलोक कुमार रॉय ने फरीदाबाद पुलिस प्रशासन  द्वारा कानून व्यवस्था को संभालने संबंधित सभी प्रयासों की सराहना की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फरीदाबाद पुलिस प्रशासन आगे भी जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद :राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विधालय में 72 वाँ स्वतंत्रता दिवस, तिगांव की सबसे ज़्यादा पढ़ी लिखी बेटियों ने ध्वजारोहण किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आज पांच ठगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

कंटेनमेंट जोन व साथ लगते बफर जोन में सभी घरों में आईएलआई के पेसेंट की पहचान की जाए: यशपाल यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!