Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: तीन नगर निगमों में 13 वार्डों के उम्मीदवार मैदान में उतारे-लिस्ट अवश्य पढ़े   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जनानयक जनता पार्टी ने तीन नगर निगमों में होने वाले चुनाव को लेकर अपने 13 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। रविवार को चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता दिलबाग नैन, पंचकुला जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग व ग्रामीण जिला प्रधान एवं प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा आदि मौजूद रहे। जेजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़ ने बताया कि पार्टी ने पंचकुला,  सोनीपत और अंबाला नगरनिगमों के चुनाव को लेकर 13 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इनमें सोनीपत नगरनिगम में वार्ड नंबर पांच से रविंदर दहिया, वार्ड नंबर छह से ममता सैणी, वार्ड नंबर 17 से बरहम प्रकाश राठी और वार्ड नंबर 18 से बलजीत गहलावत उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि पंचकुला नगरनिगम में वार्ड नंबर 9 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 14 से सुशील गर्ग और वार्ड नंबर 18 से अमरिंदर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अंबाला नगरनिगम में वार्ड नंबर 10 से सुखजीत सिंह, वार्ड नंबर 11 से गीता रानी, वार्ड नंबर 14 से ममता रानी, वार्ड नंबर 18 से कुलदीप सिंह और वार्ड नंबर 20 से प्रीति को चुनावी मैदान में उतारते हुए उम्मीदवार बनाया हैं। डॉ. बांगड़ ने कहा कि गठबंधन सरकार की दोनों पार्टी बीजेपी और जेजेपी मिलकर यह चुनाव मजबूती के साथ लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि बचे उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। – जेजेपी को सफलता, पंचकुला नगरनिगम से कईयों ने ज्वाइन की जेजेपीपंचकुला नगरनिगम में रविवार को उस समय जननायक जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली जब पंचकुला शहरवासी अमरिंदर सिंह, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह, सुशील गर्ग, पूर्व पार्षद आशिष गर्ग ने अपने सैकड़ों साथियों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़ और रणधीर सिंह ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को जेजेपी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी को पंचकुला शहर में पूरी मजबूती मिली है।

Related posts

साइबर सुरक्षा में देशभर में अग्रणी हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण ने किए उल्लेखनीय कार्य, हो रही सराहना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा मां अमृता आनंदमयी अस्पताल : मनोहर लाल

Ajit Sinha

बड़ी कार्रवाई : सहकारिता विभाग कैथल के दो अधिकारी 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!