Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकियों को किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शकरपुर इलाके में हुई मुठभेड़  के दौरान पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े  हैं. लंबे वक्त से इनको लेकर ऑपरेशन चल रहा था. फिलहाल, पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। 
सूत्रों के मुताबिक,गिरफ्तार किए गए पांच में से दो आतंकी पंजाब के हैं.यह सभी तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे. बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी. उनकी हत्या पिछले दिनों पंजाब के तरनतारन जिले में की गई थी. फिलहाल , आतंकियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है.

Related posts

केन्द्र सरकार ने किसान सम्मान निधि का पैसा वापस करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है,जिसे तत्काल बंद किया जाए-अखिलेश

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: देश के मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर की गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Ajit Sinha

डॉक्टर के घर में अकेली नाबालिग लड़की की हत्या कर, बदमाशों ने की 25 लाख की लूट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!