Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: अभी तक कोविड-19 संक्रमण की बीमारी की कोई वैक्सीन नहीं आई है- सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड-19 संक्रमण की बीमारी की कोई वैक्सीन नहीं आई है इस लिए कोविड-19 संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय फेस-मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग है। उन्होंने कहा कि कोरोना की बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है परंतु इससे बचाव के लिए जरूरी है कि लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करें।

सहकारिता मंत्री आज गुरुग्राम जिला में ‘‘ए-जर्नी-फ्रॉम-नेगेटिविटी-टू-पॉजिटिविटी-क्वॉरेंटाइन-रेजुवीनैट-मी’’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर पुस्तक की लेखक अर्चना वशिष्ट शर्मा को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा इस किताब के माध्यम से उन्होंने कोरोना काल के दौरान अपने अनुभवों को जिस प्रकार से सांझा किया है वह काफी लोगों के लिए प्रेरणा दायक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल प्रत्येक व्यक्ति की इम्युनिटी उसका साथ देते हुए कोरोना संक्रमण की बीमारी से उनका बचाव कर रही है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की बीमारी जब आई तो हर किसी के मन में इसे लेकर बहुत अधिक भय की स्थिति थी।  

कोरोना काल के दौरान समाज के बहुत से लोगों के मन में नकारात्मकता व डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग नकारात्मकता व मानसिक स्थिति से गुजर रहा था। इस किताब के माध्यम से इस स्थिति को उजागर किया गया है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अपनी दैनिक दिनचर्या को भी सावधानी के साथ बनाए रखना है। उन्होंने पुस्तक की लेखिका अर्चना को भविष्य में भी इसी प्रकार की किताबें लिखने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि ये पुस्तक समाज में प्रत्येक वर्ग के लिए काफी प्रेरणादायक होगी। इस अवसर पर दिलीप भारद्वाज,प्रोफेसर दिनेश शर्मा  

Related posts

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

आगामी 6 जुलाई 2020 तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस सरकार अपने चुनिंदा लोगों को ही देती थी योजनाओं का फायदा, भाजपा कर रही है पूरे प्रदेश का भला: मोहन लाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!