Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:प्रिंस वाटिका में दोस्त की सगाई की रात हुई दिनेश की हत्या के मामले में पांच दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पल्ला थाना पुलिस ने प्रिंस वाटिका में दिनेश की हुई हत्या के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। बीते 30 नवंबर सगाई की रात नशे में दिनेश की मामूली बात को लेकर इन आरोपितों से झगड़ा हुआ था,इस झगड़े में दिनेश को ज्यादा चोट लगी थी और उसकी दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सम्बनध में मृतक दिनेश के भाई  महेश चंद की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

एसएचओ सोहनपाल का कहना हैं कि उनकी टीम ने सूझबूझ और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए दिनेश के हत्या आरोपित फारुख , शशिकांत, उमेश , नवीन और निखिल उर्फ़ सोनू गिरफ्तार कर लिया । दिनेश अपने दोस्त के सगाई में गया था वहां पर शराब के नशे आरोपितों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आरोपितों ने दिनेश को नशे में जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोग उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया  जहां पर दिनेश ने इलाज के दौरान दम तोड़  दिया।  

Related posts

फरीदाबाद: चिंतन शिविर का दूसरा दिन : प्रधानमंत्री के संबोधन से हुआ दूसरे दिन की चर्चा का शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव आज, रविवार को: प्रशासनिक तैयारी पूरी, 1302 मतदान केंद्र बनाए गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो करोड़ 48 लाख 68 हजार रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपितों को साइबर सेंट्रल की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!