Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

तीसरी बार भी बेटी पैदा हुई तो मां ने ही पानी में डुबोकर मार दिया, बेटे की थी चाहत

नई दिल्ली:अपने नवजात बच्चे को हर मां बहुत प्यार करती है. चाहे बच्ची हो या बच्चा,नवजात को हमेशा प्यार दुलार से रखा जाता है लेकिन सोचिए अगर मां ही उस बच्चे की जान ले तो इससे बड़ी दुखद बात क्या होगी. ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के बारामती से आया है जहां मां ने अपनी बच्ची को पानी में डुबोकर मार दिया. दरअसल, यह पूरा मामला बारामती टाउन का है, यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी डेढ़ माह की बच्ची को पानी में इसलिए डुबोकर मार दिया क्योंकि वह बच्ची नहीं चाहती थी बल्कि बेबी बॉय की उम्मीद कर रही थी.

बारामती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने बयान में कहा कि वह तंग आ गई थी कि यह उसकी तीसरी बच्ची है. वह उम्मीद कर रही थी कि इस बार उसको एक बेबी बॉय होगा. तीसरी बार फिर बच्ची पैदा होने से उसे गुस्सा आया और उसने उसे मार दिया.जानकारी के मुताबिक, पिछले 2 महीने से आरोपी महिला अपने मायके में रह रही थी.

उधर पत्नी द्वारा किए गए इस अपराध को सुनकर उसका पति हैरान रह गया. पुलिस को दिए उनके बयान में कहा गया है कि वह अपनी बच्ची के पैदा होने पर बहुत खुश था.फिलहाल बारामती टाउन की ग्रामीण पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है.पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला को आज दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा.

Related posts

पेट्रोल पंप के कर्मचारी से आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल कर 16 लाख रूपए लूटने की कोशिश करने वाले 6 लूटेरे अरेस्ट

Ajit Sinha

पीएम मोदी, जे पी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उप- राष्टपति पद के लिए जगदीप धनखड़ ने नामंकन दाखिला किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जीएसटी निरीक्षक सुमित्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज दूसरी बार 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!